Thursday, 19 August 2010

सभासद महोदय की कृपा दृष्टि सोलानीपुरम की बदहाल सडकों पर

लगता है कि सभासद महोदय की कृपा दृष्टि सोलानीपुरम की बदहाल सडकों पर पड गयी है। इन सडको के रिपेयर/निर्माण हेतु सामान आना शुरू हो चुका है। ऐसा लगता है कि शीघ्र ही कार्य भी शुरू हो जायेगा। शायद बारिश के कारण देर हो रही है।

सभासद महोदय से निवेदन है ठेकेदार को उचित निर्देश दें ताकि कार्य अच्छी क्वालिटी का हो तथा सडकें ज्यादा समय तक चल सकें। सडक की पर्याप्त तराई हो तथा सडक के निर्माण के दौरान निवासियों को कोई परेशानी न हो। सभासद महोदय से यह भी निवेदन है कि सोलानीपुरम की अन्य खराब सडको को भी ठीक कराने का प्रयास करें।

निवासियों से भी निवेदन है कि सडक निर्माण के बाद कम से कम दस घंटे तक सडक पर कोई वाहन इत्यादि न चलाऐ। थोडी परेशानी हो रही है तो उसको सहन करें..सहयोग करें..आखिर ये सब हम सबकी सुविधा के लिये ही हो रहा है।

अंत मे  सभासद श्री जे पी शर्मा जी एवं नगरपालिका चेयरमैन श्री प्रदीप बतरा जी को ब्लाग लेखक की ओर से धन्यवाद.....बदहाल सडकों की सुध लेने के लिये।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.