Coming together is a beginning. Keeping together is progress. Working together is success.आज इस ब्लाग के एक पाठक ने बडी अच्छी बात लिखी कि अगर सोलानीपुरम के सभी लोग मिलकर कॉलोनी के हित के लिये कार्य करें तो बहुत अच्छा होगा। उन्होने लिखा कि 1 और 1 ग्यारह होते हैं, अत: टीम वर्क से ही बात बनेगी। उन्होने ब्लाग लेखक को भी नसीहत दी कि सिर्फ लिखने से कुछ नही होगा, कुछ काम भी करो। डीयर सर, एक अच्छी टीम मे सभी का अलग 2 काम होता है और मै अपना कार्य कर रहा हूँ। अगर मेरे लायक कोई अन्य काम हो तो अवश्य बताऐ।
इन पाठक महोदय ने आगे लिखा कि कॉलोनी मे मर्डर हो जाता है परंतु कोई सहानुभूति के दो शब्द भी नही कहता - तो मै यह कहना चाहूँगा कि यह संस्कृति अत्यंत घातक है क्योकि आज जो पत्थर किसी और के घर पर गिर रहा है और हम कुछ नही कर रहे तो कल निशाना हम होंगे।
Individually, we are one drop. Together, we are an ocean.
No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.