Monday, 26 December 2011

सोलानीपुरम के कार्यक्रम की गलत रिपोर्टिंग

दिसंबर 25 को सोलानीपुरम मे हुये एक कार्यक्रम की अमर उजाला व दैनिक जागरण में गलत रिपोर्टिंग की गयी।  दैनिक जागरण के अनुसार इस कार्यक्रम में प्रदीप बत्रा भी उपस्थित थे जबकि वो नही थे। अमर उजाला तो और दो कदम आगे निकल गया - लिखता है कि इस कार्यक्रम में प्रदीप बतरा व सीओ कमलेश उपाध्याय उपस्थित थे, इनमें से कोई भी इस कार्यक्रम में उपस्थित नही था।

सच तो यह है कि बैनर पर लिखे अधिकतर गेस्टों मे से इक्का दुक्का को छोड़कर कोई भी इस कार्यक्रम मे नही आ सका। अंत में सुरेश चंद जैन व जी पी शर्मा से काम चलाना पड़ा।

ऐसा लगता है कि इन अखबारों में रेडिमेड विज्ञप्ति के आधार पर समाचार प्रकाशित कर दिया जाता है। अगर ऐसा है तो सरासर गलत है तथा इन अखबारों के गिरते स्तर का प्रतीक है। इस प्रकार तो कल कोई कुछ भी प्रकशित करवा सकता है।

वैसे मुझे कोई आश्चर्य नही हुआ क्योंकि इस प्रकार की खबरे छ्पवाने मे सोलानीपुरम जन कल्याण समिति माहिर है। इस समिति को काम से नही पब्लिसिटी से मतलब है।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.