सोलानीपुरम में विकास कार्य (भाग 1) मे मैने सोलानीपुरम के सभासद श्री जे पी शर्मा द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों के बारे में लिखा था।
सोलानीपुरम के विकास कार्यो मे यहाँ के विपक्षी नेताओं की क्या भूमिका है, इस पर भी चर्चा होनी चाहिये। इस संदर्भ मे प्रमुख विपक्षी नेता रमेश चंद जोशी से फोन पर बात हुयी।
जोशी जी ने बताया कि निम्नलिखित कार्यो मे उनकी मुख्य भूमिका रही:

- सोलानीपुरम मे 4000 मीटर बिजली के तार का बिछाया जाना
- तीन ट्रांसफार्मर अनुमोदित: 63, 100 व 250 केवीए (पूर्वी सोलानीपुरम व सोलानीपुरम-प्रेमकुंज बार्डर मे लगेंगे)
- 12 बिजली के खंभे
- विद्दुत लोड बढवाने मे रु. 4000/- के सरचार्ज की समाप्त
जोशी जी ने बताया कि वो इन कार्यों को कराने के लिये सोलानीपुरम वेलफेयर एसोसियेशन के प्रतिनिधियों सर्वश्री डी वी सिंह, योगेश गोयल व संजीव सैनी के साथ देहरादून जाकर UPCL के सी एम डी से मिले तथा उनको सोलानीपुरम के विद्दुत संकट के बारे मे बताया। सी एम डी महोदय ने एक वरिष्ठ अभियंता श्री अतुल अग्रवाल को सोलानीपुरम का जायजा लेने भेजा। विद्दुत समस्या की गंभीरता को देखते हुए उन्होने तत्काल उपरोक्त कार्य स्वीकृत कर दिये। इस संपूर्ण प्रक्रिया मे हरीश रावत जी का सतत सहयोग मिला। 250 केवीऐ के ट्रांसफार्मर को रखने के लिये कंक्रीट की स्लैब को भी विधायक महोदय ने स्वीकृति दे दी है। जोशी जी को उनके इस प्रयास के लिये धन्यवाद।
सुशील यादव व राजन गोयल की भूमिका सोलानीपुरम सुरक्षा समिति के सहयोग से वेस्ट सोलानीपुरम मे पक्का केबिन बनवाने मे रही। सुशील यादव ने हाल ही में सोलानीपुरम में डा. मेहरोत्रा के आई क्यू का निशुल्क नेत्र जाँच शिविर भी लगवाया।

सोलानीपुरम वेलफेयर एसोशियन के अध्यक्ष योगेश गोयल ने विद्दुत विभाग मे एक आर टी आई डाली थी, जिसमे ये जानकारी मांगी गयी थी कि विदुत भार बढ्वाते समय रु 4000/- का सरचार्ज किस नियम के तहत लिया जा रहा है।
शायद विद्दुत सरचार्ज के समाप्त होने में कही न कही इस आर टी आई का भी कुछ योगदान तो होगा।
वेलफेयर एसोशियन ने विद्दुत कैंप लगवाया तथा दिवाली मेला भी आयोजित किया। दिवाली मेला अच्छा था।
अन्य नेता लोग क्या कर रहे हैं, पता नही। कुछ का तो ये भी पता नही चलता कि वे नेतागिरी कर रहे हैं या समाज सेवा या कुछ ऐसा कि उन्हें खुद पता नही!
No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.