Tuesday, 19 March 2013

संपूर्ण गोल कॉलोनी में वाटर सप्लाई

सोलानीपुरम की गोल कालोनी में भी श्री जे पी शर्मा व यहाँ के निवासियों के सहयोग से अब पीने के पानी की लाइन डल गयी है। पीले दूषित पानी से निजात मिल गयी है। टैंक को भी बार बार साफ करने का की जरूरत  नही।  मोटर चलाने की भी आवश्यक्ता नही है। अब जो पानी आ रहा है वह अत्यन्त साफ़ है। प्रेशर बहुत अच्छा है, इतना की सभी ब्लाक हुए  पाइप स्वत: ही साफ़ हो गये हैं। यह पानी आदर्श नगर स्थित ट्यूबवेल से  लगभग 450 फीट की गहरायी से आ रहा है। क्योंकि ढाल आदर्श नगर से सोलानीपुरम की ओर है अत: बिजली न होने कि स्थिति मे भी सोलानीपुरम के ग्राउंड फ्लोर पर पानी मिलता ही रहेगा। शर्माजी ने बताया कि वे संपूर्ण सोलानीपुरम मे पीने के पानी की लाइन डालने हेतु अत्यंत गंभीर हैं तथा इसके लिये वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

खैर एक बात तो माननी पड़ेगी कि शर्मा जी के इस कार्यकाल में सोलानीपुरम में काफी कार्य हुआ है।इसके बावजूद भी अगर कुछ लोग उनके कार्य से संतुष्ट नही है तो  ये तो भारत है जहाँ कभी भी सारे लोग जनप्रतिनिधि के कार्यो से संतुष्ट नही हुए हैं।आप कितना भी अच्छा काम कर लें, कुछ नेगेटिव माइंडसेट के लोग आपके कार्य की निंदा अवश्य करेंगे। ऐसे लोगो को इग्नोर कर  देना ही बेहतर है।

वाटर कनेक्शन के लिये प्रार्थना पत्र देना

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.