Wednesday, 1 May 2013

वार्ड नं 8 से श्रीमति आशा यादव की जीत

वार्ड नं  8 से श्रीमति आशा यादव (धर्मपत्नी श्री सुशील यादव) जीत गयी हैं। उनको ब्लाग लेखक की ओर से बधाई। आशा है कि वे सोलानीपुरम के विकास हेतु सतत प्रयास करेंगी और रुके हुऐ कार्यों को प्राथमिकता देंगी जैसे बची हुयी 40% पानी की सप्लाई, सोलानीपुरम मे ट्यूबवेल को आरंभ कराना, जहाँ संभव हो वहाँ गंदे पानी की निकासी, एक दो ट्रांसफार्मर इत्यादि।

जे पी शर्माजी की हार का मुझे दुख है, वह इसलिये कि सोलानीपुरम में पिछ्ले पंद्रह वर्ष मे उन्होने सोलानीपुरम मे काफी विकास कार्य करवाया है। विगत पंद्रह वर्षों में मिट्टी की सड़कें पक्की सड़कों में तब्दील हो गयी, बल्लियों पर लगे बल्ब, स्ट्रीट लाइट मे बदल गए, एक की जगह चार ट्रांसफार्मर लग गए, नाला पक्का हो गया, अधिकांश भाग मे पीने का पानी आ गया, इत्यादि। पर ऐसा लगता है कि वार्ड नं 8 की जनता अब परिवर्तन चाहती है।

मेरी सहानुभूति रमेश चंद जोशी के साथ भी है क्योंकि उन्होने भी सोलानीपुरम के लिये काफी कार्य किया है। पर चुनाव मे ये सब चलता रहता है।

वार्ड नं 8 में वोटों का वितरण इस प्रकार रहा:
श्रीमति आशा यादव 
1285
श्रीमति दया शर्मा   
972
श्रीमति दीपा जोशी  
856
श्रीमति रानी गुप्ता   
34

मेयर के पद पर श्री यशपाल जीत गये हैं। वोटॉं के आँकड़े इस प्रकार हैं:
यशपाल राणा            
15763
महेन्‍द्र कुमार अरोरा, भारतीय जनता पार्टी  
15653
राम अग्रवाल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
9740
अख्‍तरी बेगम, बहुजन समाज पार्टी 
4253
डा0 अनिल शर्मा          
2291
सुरजीत सिंह             
1113
दिनेश कौशिक            
958
पंकज             
880
राकेश अग्रवाल                 
761
जलज गौड़              
440
विजय गुलाटी            
279
नवीन कुमार             
276
महताब साबरी            
245

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.