Sunday, 26 May 2013

सोलानीपुरम में पार्क! क्यों नही?

वैसे तो सोलानीपुरम में ट्रांसफार्मर के पास की खलिहान की जमीन कब से वीरान पडी है तथा वर्तमान में कूड़ेदान व गाय भैंसो के चरागाह के रूप मे काम आ रही है। हाल ही में इसपर भूमाफिया ने कब्जा कर लिया था तथा निर्माण कार्य भी आरंभ कर दिया था! परंतु कड़क एस डी एम सोनिका मीना ने इस कार्य को रुकवा दिया तथा निर्माण कार्य धवस्त करा दिया। अब यह जमीन फिर से पुरानी लावारिस स्थित मे आ गयी है। बोर्ड भी लग गया है कि यह सरकारी जमीन है इसपर कोई भी निर्माण कार्य अवैध होगा।

क्यों न इस जमीन पर अंतिम निर्णय आने तक बच्चों के खेलने के लिये पार्क बना दिया जाए। वैसे भी पूरे सोलानीपुरम में जिसमें 600 से ज्यादा घर हैं, कोई भी पार्क नही है। खेलने के लिये बच्चें सड़्कों अथवा खाली प्लाटॉं का प्रयोग करते हैं। इससे बच्चों को चोट लगने अथवा जहरीले कीड़ो के काटने का खतरा भी लगातार बना रहता है। सोलानीपुरम के निवासियों, नेताओं (पार्षद आशा यादव/सुशील यादव, पूर्व सभासद जे पी शर्मा, रमेश चंद जोशी इत्यादि) व समाज सेवकों को इस दिशा मे प्रयास करना चाहिए।

रामनगर के यादवपुरी मे बना कर्नल यादवराज पुरी पार्क से हम प्रेरणा ले सकते हैं। कितना अच्छा व साफसुथरा पार्क वहाँ के निवसियों ने मिलकर बनाया है। देखते ही दिल खुश हो जाता है। सभी प्रकार के झूले वहाँ हैं। शाम को बच्चे व बुजुर्ग सभी लोग वहाँ आते है - बच्चे खेलते हैं, बुजुर्ग गपशप करते हैं तथा अन्य लोग पार्क की परिधि के चारों ओर बनी एक संकरी सड़क पर टहलते हैं। बड़ा अच्छा लगता है।


रामनगर का कर्नल यादवराज पुरी पार्क
पार्क की देखरेख बहुत अच्छी है। हरी-2 घास है, पीने के पानी के लिये हैंडपंप भी है, बाउंड्री वाल पर ग्रिल भी लगी है। जगह-2 कूड़ेदान भी रखे हैं। कुल मिलाकर इस पार्क से हम प्रेरणा लेकर सोलानीपुरम मे भी एक सुंदर पार्क बना सकते हैं।
And I remember going to the record studio and there was a park across the street and I'd see all the children playing and I would cry because it would make me sad that I would have to work instead.
Michael Jackson 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.