आजकल सोलानीपुरम में चोरों का गिरोह सक्रिय है। ये लोग सब्जी अथवा आइसक्रीम की ठेली लेकर आते हैं तथा कम से कम दो लोग होते हैं। एक ठेली चलाता है तथा दूसरा घरों में ताक झाक करता है। अगर किसी घर में चोरी करने लायक सामान जैसे साइकल, खुला मिल जाता है तो दूसरा साथी इसे चुराकर नौ दो ग्यारह हो जाता है।
अभी तीन दिन पहले ही एक ही दिन में सोलानीपुरम में दो जगह चेन स्नैचिंग की घटनाऐ हुई हैं।
परसों ही सतीश सैनी (UPCL वाले) के किरायेदार के बच्चें की नई गियर वाली साईकल चोरी हो गयी है। सतीश सैनी जी के सामने ही रेड्डी जी रहते हैं जिनके यहाँ CCTV कैमरा लगा है। इस कैमरे की फुटेज से यह तो पता लग रहा है कि चोरी दिन में 2.15 पर हुयी है तथा इसमे एक या दो लोगो का हाथ है। क्योंकि कैमरे का मुँह सैनी जी के घर की ओर नही है इसलिये चोरी को सीधा फुटेज तो इसमे नही है पर ये पता चल रहा है कि पहले एक लड़का पैदल आता है फिर ये लडका चोरी की साइकल लेकर जा रहा है।
कुल जमा बात ये है कि सोलानीपुरम के लोगों को सतर्क रहना चाहिये और सन्देहास्पद ठेले वालों (विशेषकर जिस ठेले के साथ कम से कम दो लोग हों) को डाँट डपटकर भगा देना चाहिए। अपने बच्चों से कहें कि साइकल बाहर न खडी करें।
अभी तीन दिन पहले ही एक ही दिन में सोलानीपुरम में दो जगह चेन स्नैचिंग की घटनाऐ हुई हैं।
परसों ही सतीश सैनी (UPCL वाले) के किरायेदार के बच्चें की नई गियर वाली साईकल चोरी हो गयी है। सतीश सैनी जी के सामने ही रेड्डी जी रहते हैं जिनके यहाँ CCTV कैमरा लगा है। इस कैमरे की फुटेज से यह तो पता लग रहा है कि चोरी दिन में 2.15 पर हुयी है तथा इसमे एक या दो लोगो का हाथ है। क्योंकि कैमरे का मुँह सैनी जी के घर की ओर नही है इसलिये चोरी को सीधा फुटेज तो इसमे नही है पर ये पता चल रहा है कि पहले एक लड़का पैदल आता है फिर ये लडका चोरी की साइकल लेकर जा रहा है।
(वीडियो श्री कृष्णा रेड्डी, 605, सोलानीपुरम से प्राप्त हुआ)
वीडियो से लिये गये कुछ चित्र
चोर पैदल आ रहा है।
अब ये लड़का साइकल चुरा कर ले जा रहा है।
क्या ये चोर का साथी है?

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.