Friday, 31 October 2014

सोलानीपुरम में चोरियों की बरसात!

आजकल सोलानीपुरम में फिर से चोरी की घटनाऐ  बढ़ रही हैं। अभी हाल ही में दो चोरियाँ  सोलानीपुरम में हुयी हैं। एक ईस्ट सोलानीपुरम में पंकज जिंदल के घर में जो रात में 8  से 9  बजे के बीच हुयी है तथा दूसरी वेस्ट सोलानीपुरम में जो रमेश चौधरी के घर  में दिन में 2  से 3  बजे के मध्य हुयी है। दोनों चोरियों में मोडस आपरेंडी  एक ही था - गैस कटर से ताला काटना फिर चोरी  करना। सोलानीपुरम में चोरियाँ  अक्सर होती रहती है पर लोग फिर भी सबक नहीं लेते। कुछ लोग तो इतने सयाने हैं की रात के चौकीदार के 6 0 /- रुपये भी नहीं देते है! लानत है ऐसे लोगो पर।

भविष्य में चोरियों को सावधानी बरत  के रोका जा सकता है। जिन घरो में चोरी की ज्यादा संभावना है (जैसे घर के सभी लोगो का दिन में बाहर रहना), वे लोग अपने घर में CCTV कैमरा लगवा सकते है।  इस कैमरे से चोरी की संभावना कम हो जाती है साथ ही अगर फिर भी चोरी हो जाती है तो कम से कम वीडियो फुटेज तो मिल ही जाता है। अब तो रुड़की में भी ये कैमरे कम रेट पर उपलब्ध हैं । कैमरा जब भी ले  नाइटविजन के साथ ले। दिन का चौकीदार भी रखा जा सकता है, अगर सभी राजी हो तो। वैसे सोलानीपुरम के ट्रैक रिकार्ड को देखकर, इसकी संभावना कम ही लगती है! घर में किसी न किसी को हर समय रहना चाहिए। और कुछ नहीं तो विश्वसनीय किरायेदार तो  रख ही सकते हैं। पड़ोसी से मधुर सम्बन्ध रखें ।

सोलानीपुरम में आजकल बाहर के लोग बहुत आ रहे हैं जैसे कबाड़ीवाला, सब्जीवाला, आइसक्रीम वाला , चाईनीज फ़ूड वाला इत्यादि।  ये लोग सोलानीपुरम की रेकी कर सकते है और चोरो को टिप दे सकते है।  ऐसे लोगो के आने-जाने पर या तो पाबंदी होनी चाहिए या इनके पास बनने चाहिए या ये लोग सिर्फ रविवार के दिन ही आये, ऐसी व्यवस्था हो।

कुल मिलाकर सोलानीपुरम के लोगो को मिलजुलकर इस समस्या का हल निकालना है, बिना किसी राजनीति के! विभिन्न वेबसाइटों पर भी घर की सुरक्षा सम्बन्धी सुझाव मिल सकते है। इस लिक को ट्राई करें। 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.