Tuesday, 16 December 2014

सोलानीपुरम में आधार कार्ड एवं पुलिस वेरिफिकेशन कैम्प

देर से ही सही पर सोलानीपुरम की पार्षद श्रीमति आशा यादव को इस वार्ड की सुध तो आई। आज से आशा यादव के आफिस में आधार कार्ड  बनने आरम्भ होंगे, इस हेतु सम्बद्ध फ़ार्म श्री सुशील यादव ने वितरित किये। अंग्रेजी भाषा के फ़ार्म डाऊनलोड के लिए क्लिक करें। सुशील यादव ने जो फ़ार्म वितरित किये हैं वो हिन्दी व अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में है।

उन मकान मालिकों को जिन्होंने किरायेदार रखे हुए हैं, को पुलिस वेरिफिकेशन फार्म भी वितरित किये गए। फ़ार्म डाऊनलोड के लिए क्लिक करें। पूरी जानकारी सुशील यादव से 9358720616 पर फोन करके प्राप्त की जा सकती है।

कुल मिलाकर यह एक सराहनीय कदम है। सोलानीपुरम के पार्षद से ऐसे ही अच्छे कार्यो की अपेक्षा है। पार्षद महोदया को सोलानीपुरम के विकास पर भी ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। फिलहाल सोलानीपुरम पेयजल की समस्या व खराब सड़को की समस्या से जूझ रहा है। इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.