अभी दो दिन पहले सोलानीपुरम में प्रापर्टी डीलर मौफीक के घर में डकैती पड़ गयी। इस डकैती से दो बाते स्पष्ट हैं - बदमाशों के दिल में पुलिस का कोई खौफ नही है कि दिन में डकैती डालने की कुव्वत रखते हैं और दूसरी की सोलानीपुरम में सुरक्षा नाम की कोई चीज नही है।
कुछ वर्ष पूर्व सोलानीपुरम वेलफेयर एसोसिएशन ने सम्पूर्ण सोलानीपुरम में सुरक्षा व्यवस्था आरम्भ की थी जो अंततः यहाँ की लोकल राजनीति की भेंट चढ़ गयी।
सोलानीपुरम में अच्छी आर्थिक स्थिति के लोग रहते हैं पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए 100 रूपये मासिक देते हुए जान निकलती है! सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था करना तो दूर की बात है।
खैर कुल मिलाकर सोलानीपुरम में लोग भगवान् भरोसे रह रहे हैं। अब किसका नंबर है, ऊपर वाला ही जाने।
इस डकैती की खबरे अखबारों (अमर उजाला, दैनिक जागरण) में प्रमुखता से छपी हैं।

दैनिक जागरण में छपी खबर

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.