Sunday, 26 June 2016

सोलानीपुरम में मेयरसाब की विजिट

आखिरकार मेयरसाब का सोलानीपुरम का दौरा हो ही गया। इस दौरे में एक बात अच्छी रही कि इसमें कोई शोरशराबा और दिखावा नही था। सोलानीपुरम के लोगों ने अपनी समस्याएं मेयर यशपाल राणा के सामने रखी जिन्हें मेयरसाब ने बड़े ध्यान से सुना। 

पार्षद आशा यादव के घर से ट्रांसफार्मर तक की सड़क बेहद खराब है  जिसके कारण कई लोग चोटिल हो चुके हैं। यशपाल राणा ने एक दो दिन में ही इस सड़क को ठीक कराने का वादा किया।

सोलानीपुरम में जिन स्थानों पर स्ट्रीटलाइट नही है, वहाँ स्ट्रीटलाइट की व्यवस्था की जाएगी।

आदर्शनगर की ओर जाने वाली कच्ची सड़क को पक्का कराने की बाबत उन्होंने स्पष्ट कहा कि ये संभव नही, क्योकि ये एक डिस्प्यूटेड जमीन है।

सोलानीपुरम में आजकल सफाई व्यवस्था सही नही चल रही है। इस बारे में राणा जी ने कहा कि सोलानीपुरम में फिलहाल सफाई कर्मचारियों की और नियुक्ति संभव नही है पर जैसे ही खंजरपुर में सफाई कर्मचारियों की तैनाती होगी, उनमे में से दो कर्मचारियों को सोलानीपुरम का अतिरिक्त भार दिया जाएगा।

कुल मिलाकर यशपाल राणा ने अपनी संक्षिप्त विजिट में सोलानीपुरम की समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया। ये कहने पर कि सभी नेता लोग वायदा तो कर लेते हैं पर पूरा नही करते, राणा जी ने कहा कि वो जिस कौम से आते हैं वहाँ वादाखिलाफी नही की जाती। वो वचन की कीमत जानते हैं।

अब ये सोलानीपुरम की पार्षद आशा यादव/सुशील यादव पर निर्भर करता है कि वे कैसे इन कार्यो के लिए नगर निगम को पुश करते हैं।

कुछ चित्र:






No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.