आजकल सोलानीपुरम का ट्रांसफार्मर चौराहा बीमारी का कारण बनता जा रहा है। सोलानीपुरम स्वच्छता अभियान समिति को ये शायद दिख नही रहा है। आज अगर इस चौराहे का यह हाल हुआ है तो इसके प्रमुख जिम्मेदार सोलानीपुरम के नेता हैं जिन्होंने इसे सोलानीपुरम को ओछी राजनीति का हिस्सा बना दिया है। इस चौराहे पर आओ, धरना प्रदर्शन करो, फोटो खिंचवाओ और फेसबुक पर अपलोड करो। क्या इससे अधिक शर्मनाक कुछ हो सकता है?
सोलानीपुरम में ऐसे लोगो की भरमार है जो बड़ी डींगे मारते है कि उनके बड़े नेताओं और अफसरों से सम्बन्ध हैं पर जब किसी स्थानीय समस्या को सुलझाने की बात आती है तो उनकी हवा निकल जाती है।
कुल मिलाकर सोलानीपुरम की दुर्दशा के लिए छोटी सोच वाले नेता और अहंकार से भरी जनता जिम्मेदार है।
सोलानीपुरम का गंदा चौराहा
मुझे याद आता है जब जे पी शर्मा इस वार्ड से पार्षद थे तो कभी ऐसी समस्या नही आयी। वो अक्सर बरसात से पहले मलबा इत्यादि डलवा देते थे और अपनी चतुराई से ऐसा इंतजाम रखते थे की गंदा पानी भी नही रुकता था। पर अच्छा काम सोलानीपुरम ईगो से भरे लोगो को रास नही आता।सोलानीपुरम में ऐसे लोगो की भरमार है जो बड़ी डींगे मारते है कि उनके बड़े नेताओं और अफसरों से सम्बन्ध हैं पर जब किसी स्थानीय समस्या को सुलझाने की बात आती है तो उनकी हवा निकल जाती है।
कुल मिलाकर सोलानीपुरम की दुर्दशा के लिए छोटी सोच वाले नेता और अहंकार से भरी जनता जिम्मेदार है।

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.