Wednesday, 25 August 2010

सोलानीपुरम वेलफ़ेयर एसोसियेशन ने दूर की मेन गेट पर जल भराव की समस्या

बरसात मे सोलानीपुरम के गेट के बाहर अत्याधिक मात्रा मे पानी एकत्र हो जाता है तथा नहर बहने लगती है जिससे यहाँ के निवासियो को आने जाने मे अत्यंत परेशानी होती है। सोलानीपुरम के स्थानीय नेताओ ने कभी इस समस्या के बारे मे नही सोचा। पर धन्य हो सोलानीपुरम वेलफ़ेयर एसोसियेशन जिसने इस समस्या के समाधान का बेहद सरल समाधान निकाला। एसोसिएशन के पदाधिकारिओ ने जिसमे रमेश चंद्र जोशी,  एम पी गुप्ता, सुभाष जैन इत्यादि शामिल थे ने एक फ़ावडा लेकर एक छोटी नाली, सडक व मेन नाली के बीच बना दी जिससे सारा पानी तुरंत ही ड्रेन आफ़ हो गया। इसे कहते हैं हींग लगे न फ़िटकरी रंग भी चोखा आये। न कोई बडी बात, न अखबार मे खबर, न पत्राचार, बस सीधी बात, नो बकवास।

सोलानीपुरम वेलफ़ेयर ऐसोसियेशन को ब्लाग लेखक की ओर से धन्यवाद।

3 comments:

  1. kaafee din baad active huye bhai....

    ReplyDelete
  2. sometimes complex problems have simple solutions

    ReplyDelete
  3. SH Ramesh chand Joshi did a great job holding phawra in his hands and doing work on the road side to clear standing water after rain.
    He did realy a good job Iam really thankfull to him and to you also.

    ReplyDelete

Note: only a member of this blog may post a comment.