बरसात मे सोलानीपुरम के गेट के बाहर अत्याधिक मात्रा मे पानी एकत्र हो जाता है तथा नहर बहने लगती है जिससे यहाँ के निवासियो को आने जाने मे अत्यंत परेशानी होती है। सोलानीपुरम के स्थानीय नेताओ ने कभी इस समस्या के बारे मे नही सोचा। पर धन्य हो सोलानीपुरम वेलफ़ेयर एसोसियेशन जिसने इस समस्या के समाधान का बेहद सरल समाधान निकाला। एसोसिएशन के पदाधिकारिओ ने जिसमे रमेश चंद्र जोशी, एम पी गुप्ता, सुभाष जैन इत्यादि शामिल थे ने एक फ़ावडा लेकर एक छोटी नाली, सडक व मेन नाली के बीच बना दी जिससे सारा पानी तुरंत ही ड्रेन आफ़ हो गया। इसे कहते हैं हींग लगे न फ़िटकरी रंग भी चोखा आये। न कोई बडी बात, न अखबार मे खबर, न पत्राचार, बस सीधी बात, नो बकवास।
सोलानीपुरम वेलफ़ेयर ऐसोसियेशन को ब्लाग लेखक की ओर से धन्यवाद।
kaafee din baad active huye bhai....
ReplyDeletesometimes complex problems have simple solutions
ReplyDeleteSH Ramesh chand Joshi did a great job holding phawra in his hands and doing work on the road side to clear standing water after rain.
ReplyDeleteHe did realy a good job Iam really thankfull to him and to you also.