Those who desire to give up freedom in order to gain security will not have, nor do they deserve, either one.सोलानीपुरम में आजकल लगभग हर दिन कही न कही चोरी हो रही है। हाल ही मे श्री सी बी गुप्ता के घर से लगभग 1 लाख की चोरी हो गयी। इससे पूर्व श्री दीपक के घर से भी साइकल की चोरी हो गयी थी। इन घटनाओं को देखते हुये ऐसा लगता है कि यहाँ सुरक्षा व्यवस्था की अत्यंत आवशयक्ता है। परंतु पूर्व के अनुभव को देखते हुये यह एक दूर की कौडी लगती है। इससे पूर्व यहाँ सोलानीपुरम वेलफेयर एसोशियन द्वारा एक अच्छी सुरक्षा व्यवस्था आरंभ की गयी जो सोलानीपुरम की अंदरूनी राजनीति का शिकार हो गयी और अंतत: बंद करनी पडी।
अब एक बार फिर से वेस्ट सोलानीपुरम में सुरक्षा व्यवस्था हेतु प्रयास किया जा रहा है। यह सुरक्षा लंबे समय तक चल पायेगी, इसमें मुझे संदेह है। हाँलाकि मैं आशावादी हूँ परंतु सोलानीपुरम मे रहने के दस वर्षो का अनुभव यही सिखाता है कि कोई अच्छी योजना यहाँ शायद ही परवान चढ सके। अंदरूनी राजनीति, ईगो, ग्रुपिज्म, लेग पुलिंग, ब्रिक बेटिंग, अल्ट्रा स्मार्टनेस (सयानापन), सामाजिक अवचेतना इत्यादि शब्द शायद सोलानीपुरम के लिये ही बने हैं। विकास- यह किस चिडियाँ का नाम है भाई। यह शब्द अंजाना सा है सोलानीपुरम में।
बेहतर तो यह होगा कि यहाँ के निवासी अपनी सुरक्षा के प्रति खुद ही सजग रहें। इस हेतु कुछ सुझाव नीचे दिये गयें हैं:
- घर के सामने वाले हिस्से मे कोई पेड पौधा इत्यादि न लगायें। यह चोर को छिपने का मौका देता है।
- रात को सोने जाने से पहले गेट का ताला अवश्य लगा दें।
- अगर कही बाहर जाने का प्रोग्राम हो तो किसी विश्वसनीय व्यक्ति को घर मे छोडकर जायें। जाने से पहले अपने कार्यक्रम का जिक्र घर के नौकर इत्यादि के सामने न करें।
- कीमती सामान बैंक लॉकर मे रखे।
- पुलिस, वाहन 108 इत्यादि का नंबर हमेशा अपने मोबाइल मे रखे।
- घर से बाहर जाते समय सभी खिडकी, दरवाजे इत्यादि लॉक कर के ही जायें।
- घर के कीमती सामान को एक्सपोज न करें (जाने अनजाने रात मे खिडकी के पर्दे खुले छोडकर हमारा ऐसा कर बैठते हैं)।
- घर के बाहर बल्ब अथवा स्ट्रीट लाइट प्रकाशमान रहे तो अच्छा है।
- बाहर जाते समय घर की एक दो लाइट जला कर जायें।
- ताले बदलते रहें।
- बाहर के दरवाजे कम से कम 40 मिमि मोटे तथा सोलिड वुड के होने चाहियें।
- घर के बाहर कभी भी चाबी छुपा कर न जायें।
- पडोसी को बताकर ही घर से बाहर लंबे समय के लिये जाये। अखबार, मेल इत्यादि बंद कर दें। फोन बंद कर दें।
- और भी सुझाव हो सकते हैं जो आप इस ब्लाग के माध्यम से कमेंट कर सकते हैं।
Uncertainty is the only certainty there is, and knowing how to live with insecurity is the only security.
No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.