अभी हाल ही में टाटा डोकोमो ने अपनी 3G सर्विस लांच की है। फिलहाल यहाँ सर्विस BSNL की थ्री जी सर्विस से ज्यादा स्पीड (तीन गुना) दे रही है। मैने यहा परिणाम स्पीड चैक करने वाली एक साइट http://mobilespeedtest.com/ से निकाला। आप भी अपनी 3G/Broadband की स्पीड इस वेबसाइट पर जा कर चैक कर सकते हैं। बी एस एन एल की थ्री जी लगभग 50 kbps की स्पीड दे रही है तथा टाटा डोकोमो/रिलायंस की थ्री जी लगभग 150 kbps की स्पीड दे रही है। दोनों, टाटा डोकोमो तथा बी एस एन एल, के सोलानीपुरम में सिग्नल ठीक ठाक ही हैं।
बी एस एन एल का ब्रोडबैंड लगभग 350 kbps की स्पीड दे रहा है जो थ्री जी से ज्यादा है, परंतु इसके लिये लैंडलाइन की जरूरत होगी। अगर बी एस एन एल के ब्रोडबैंड के साथ आप WiFi Modem लेंगे तो ज्यादा फायदा होगा क्योकि इससे न सिर्फ आप किसी भी कमरे मे बैठकर लैपटाप पर इंटरनैट प्रयोग कर सकते हैं (बिना किसी वायर के) अपितु Wifi enabled फोन पर भी इंटरनैट प्रयोग कर सकते हैं।
अगर डाटा प्लान की बात करें तो टाटा डोकोमो तथा बी एस एन एल के 3G प्लान कुछ महंगे हैं (रु 350/- के आसपास, 500 MB डाटा) परंतु बी एस एन एल ब्रोडबैंड का रु 500/- का combo plan सबसे आकर्षक है जिसमे आप हर महीने 2 Mbps की स्पीड पर 1.5 GB डाटा, 175 फ्री काल, तथा रात के दो बजे से सुबह के 8 बजे तक इंटरनैट का अनलिमिटेड प्रयोग कर सकते हैं। wifi modem हो तो कहना ही क्या क्योकि इससे इसी इंटरनेट को wifi enabled मोबाइल तथा लैपटॉप पर भी प्रयोग कर सकते हैं।
एक बात और, अगर आप 2G से 3G पर शिफ्ट हो रहे हैं तो ध्यान रखें कि इससे
1. सिग्नल तीव्रता कम हो जाती है (लगभग 2 बार कम हो जाते हैं)
2. बैटरी लगभग दोगनी खर्च होती है।
3. थ्री जी के सिग्नल की तीव्रता कम ज्यादा होती रहती है (विभिन्न बाधाओं जैसे पेड, ऊँची बिल्डिंग इत्यादि के कारण)। सिग्नल न मिलने पर यह 2G में कंवर्ट हो जाता है जिसकी स्पीड मात्र 5-10 kbps ही होती है।
अत: अगर आप 3G सिम प्रयोग कर रहें हैं तो फोन को हमेशा नार्मल मोड (जी एस एम) पर रखें तथा इंटरनेट सर्फ करते समय Dual/UMTS मोड पर कर दें, इससे बैटरी कम खर्च होगी परंतु परेशानी होगी।
No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.