Thursday, 2 December 2010

जंक फूड से होते हैं दिमाग में कीडे (brain parasites)

सब कहते हैं कि फास्ट फूड स्वास्थ के लिये अच्छा नही है तो फिर क्यों हर बार मैक्डोनाल्ड ओलंपिक का प्रायोजक बनाया जाता है?  जीविका लाहोटी, एम बी ए छात्रा
आजकल का खानपान काफी परिवर्तित हो चुका है, नयी जनरेशन मे परंपरागत भारतीय खाने का स्थान काफी हद तक इटेलियन, थाई तथा चाइनीज व्यंजनों ने ले लिया है। इन तीनों शैलियों मे कच्ची सब्जी (पत्ता गोभी, शिमला मिर्च, गाजर इत्यादि) का प्रयोग होता है। कच्ची सब्जियों मे कीडों की भरमार होती है। ये कीडे हमारे शरीर मे प्रवेश कर जाते हैं, क्योकि सब्जी अच्छी प्रकार पकी हुयी नही होती है। इन्हे प्रेशर कुकर अथवा माइक्रोवेव मे ही पकाना चाहिये क्योकि प्रेशर कुकर मे तापमान 125 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुँच जाता है जो साधारण कढाही के तापमान से 25 डिग्री सेंटीग्रड ज्यादा है। इनमें से कुछ कीडे (विशेषकर टेप वार्म) किसी भी माध्यम से (कारण अभी तक ज्ञात नही) दिमाग मे प्रवेश कर जाते हैं। हॉलाकि दिमाग चारों तरफ से तरल पदार्थ से घिरा होता है तथा इसमें एक इम्यून सिस्टम भी होता है, परंतु इस सुरक्षा कवच को भी ये कीडे तोड देते हैं तथा कही जाकर सिस्ट मे छुप जाते हैं। ब्रेन से इन्हें आक्सीजन तथा न्यूट्रीएंट मिलते रहते हैं। जब तक ये कीडे (brain parasites) इम्यून सिस्टम से बचे रहते हैं मनुष्य मे कोई लक्षण नही दिखते हैं परंतु जैसे ही इन कीडों पर इम्यून सिस्टम का हमला होता हैं - सरदर्द, चक्कर का आना, अजीब हरकते करना, दौरा, इत्यादि लक्षण आरंभ हो जाते हैं। यह ब्रेन टयूमर नही बल्कि ब्रेन पैरासाइट हैं। ऐसी स्थिति मे तुरंत किसी अच्छे डाक्टर को दिखाना चाहिये।

बच्चों का अत्याधिक टाफी/चाकलेट खाना भी ठीक नही है क्योकि यह इन कीडों को फूड प्रदान करता है। दिमागी कीडो के होने पर डाक्टर सबसे पहले चाकलेट/टाफी को ही बंद करता है।

कुल मिलाकर यहाँ कहा जा सकता है कि भारतीय खाना सबसे अच्छा है क्योकि यह अच्छी प्रकार से कुक होता है तथा इसमें मसाले रूपी एंटीबायोटिक भी होते हैं। हमें यथासंभव जंक फूड से बचना चाहिये क्योकि इसमे कच्ची सब्जी प्रयोग होती है। विवाह/बर्थडे समारोह के भोज मे हमें सलाद, बर्गर, चाउमिन, पिज्जा इत्यादि से खुद को तथा बच्चों को बचाना चाहिये। बच्चों को टाफी/चाकलेट तथा मैगी (क्योकि दो मिनट मे मैगी के पकने से कीडे नही मरते)  इत्यादि से बचाना चाहिये।

1 comment:

  1. ya indian food is best but maggi is also very tasty if it cook till 10 minutes and i think pests are dying
    in 10 minutes sir ji. ( kuch to chines khane do.)dont mind just fun.

    Vineet Goel

    ReplyDelete

Note: only a member of this blog may post a comment.