आजकल सोलानीपुरम में आवारा पशुओं का प्रकोप बढता ही जा रहा है। प्रत्येक दिन सुबह से ही गाय, भैंस इत्यादि का जमावड़ा सोलानीपुरम के रैली ग्राउंड पर लग जाता है जहाँ वे पूरे दिन सन बाथ लेते हैं, मुफ्त की घास चरते हैं तथा सोलानीपुरम की सड़कों को अपने गोबर से अलंकृत करते हैं। । पूरे सोलानीपुरम मे कुत्तों की संख्या तो बढती ही जा रही है। ये कुत्ते आने जाने वाले लोगों पर भौकते हैं तथा कभी कभी तो काट भी लेते हैं। इन कुत्तो में रेबीज का खतरा भी बना रहता है। रात के समय गाडियों तथा स्कूटर/बाइक इत्यादि का इन कुत्तों पर चढने का भय सदैव बना रहता है।
इन आवारा पशुओं को प्रश्रय देने वालो की भी कमी नही है। कुछ लोग इन गायों को धार्मिक कारणों से रोटी इत्यादि खिलाते हैं तो कुछ आवारा कुत्तों को सुरक्षा कारणो से ब्रेड इत्यादि डाल देते हैं। इसका कुल जमा परिणाम यह होता है कि सोलानीपुरम इन आवारा जानवरों के लिये एक मैगनेट का कार्य करता है तथा समस्या बढती ही जाती है।
ये जानवर अक्सर मर भी जाते हैं जिनके डिस्पोजल मे दिक्कत आती है। इस संदर्भ मे नगर पालिका चेयरमैन प्रदीप बतरा का यह कहना है कि गाय के लिये तो गौशाला है परंतु कुत्तो को ले जाने वाला वाहन खराब पड़ा है तथा इसको शीघ्र ही खरीदा जायेगा।
वैसे इन जानवरों को सोलानीपुरम मे आने से रोकने के लिये दिन का चौकिदार रखा जा सकता है (जस्ट एन आइडिया)। परंतु इसके लिये सभी सोलानीपुरम वासियों का एकमत होना आवश्यक है क्योकि यह सुविधा बिना सब्सक्रिप्शन के नही चल सकती है।
अगर आपके घर के आसपास कोई जानवर मर जाता है तो आप सभासद श्री जे पी शर्मा को 9319635552, 9897776353 पर फोन कर सकते हैं। अभी कुछ समय पूर्व मेरे एक मित्र के बगल के प्लाट में एक कुता मर गया था। उन्होने तुरंत ही जे पी शर्मा को फोन किया। रात के नौ बजे जे पी शर्मा एक स्वीपर के साथ बाइक पर आये तथा उस जानवर को तुरंत हटवाया। इसी प्रकार वेस्ट सोलानीपुरम में पिछ्ले कुछ दिनों मे दो आवारा कुत्ते अज्ञात कारणों से मर गये (शायद उन्हे जहरीले साँप ने काटा था), इन तीनों कुत्तो को भी जी पी शर्मा ने सूचना मिलने पर हटवाया गया था।

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.