Tuesday, 4 January 2011

स्कूलो में फिजिकल पनिशमेंट (Corporal Punishment): एक अक्षम्य अपराध


Even minimal amounts of spanking can lead to an increased likelihood in antisocial behavior by children
हाँलाकि आजकल कई अच्छे स्कूलों मे फिजिकल पनिशनेंट को पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है परंतु अभी भी रुड़की के अधिकांश स्कूलों मे यहाँ सामंती प्रथा कायम है। यह एक ऐसा अपराध है जिसके लिये भगवान भी माफ नही करता। कैसे कोई छोटे - 2 बच्चों की पिटाई कर सकता है। ऐसा तभी हो सकता है जब टीचर मानसिक अवसाद से ग्रस्त हो अथवा वह अपने पढाने मे बच्चों की रूचि कायम नही कर पा रहा हो।

अरिंदम चौधरी ने अपने ब्लाग (पढने के लिये यहाँ क्लिक करें) मे ठीक लिखा है कि अगर बच्चा क्लास मे नही आ रहा अथवा देर से आ रहा है अथवा पढाई मे मन नही लगा रहा है तो दोष बच्चे का नही अपितु टीचर का है। उसके पढाने मे कमी है, वह बच्चों का विश्वास नही जीत पा रहा है, उसके पढाने का तरीका रोचक नही है। ऐसे टीचर को तुरंत स्कूल से निकाल देना चाहिये जैसे कि खुद अरिंदम चौधरी अपने विश्व स्तर के संस्था IIPM मे करते हैं। खुद उनके शब्दो मे In fact, in IIPM, when any teacher comes and complains that some particular section of students is uncontrollable and bad, I drop the teacher. Because it’s my firm belief that no, absolutely no student is bad. Those are teachers who are bad, boring and less passionate about changing lives. So they don’t teach well; and students therefore are not attentive. Finally, the teachers blame the students.

वे आगे लिखते हैं (और बहुत सही लिखते हैं) It’s not a student’s responsibility to enter a classroom and be attentive and learn. It’s a teacher’s responsibility to make the student feel interested in the class and make him feel that it is a life changing experience.

अभिभावक इसके लिये सबसे ज्यादा दोषी हैं क्योकि वे इस सामंती प्रथा के खिलाफ आवाज नही उठाते हैं और तथाकथिक कांवेंट स्कूलों के नाज नखरे उठाते रहते हैं। इसका फायदा स्कूल मैनेजमेंट उठाता है और जमकर बच्चों का शोषण होता रहता है - मानसिक तथा शारिरिक सजा के रूप मे। अभिभावको के एक समिति अवश्य होनी चाहिये ताकि स्कूलों की मनमानी पर लगाम लग सके।

बच्चों के फिजिकल पनिशमेंट के संदर्भ मे आप निम्न पते/ईमेल/फोन पर शिकायत कर सकते हैं:

National Commission for Protection of Child Rights
5th Floor
Chanderlok Building
36, Janpath
New Delhi - 110 001

Website: http://ncpcr.gov.in
Contact Numbers: http://www.ncpcr.gov.in/contact_us.htm
Complaints Email: complaints.ncpcr@gmail.com
Online Complaint Form: http://ncpcronline.info/OnlineForm/onlineform.aspx

Complaints Phone Number: 23724030
Fax number: 011-23724026

Email (Chairperson): Cp.ncpcr@nic.in
Phone (Chairman): 23478203/  23731583

सबंधित प्रेस नोट को पढने कि लिये यहाँ क्लिक करें।
Spanking is an act of violence, so ethically, it could be justified only if there was absolutely no other way to improve the way kids act.

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.