I love my Brain within my head.
I have brain so I wear helmet !
रुड़की शहर मे एक जनवरी से हेलमेट अनिवार्य कर दिया गया है। यह कदम बढती हुयी सड़क दुर्घटनाओं को ध्यान मे रखकर किया गया है। अकेले हरिद्वार जिले मे पिछले एक वर्ष मे 47 लोग सड़क दुर्घटनाओं मे अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं।
हेलमेट के बारे में कुछ तथ्य:
- यह सवार के सिर को इंपेक्ट से बचाता है। इससे मरने का खतरा 29% कम हो जाता है तथा सर चोट लगने का खतरा 40% कम हो जाता है।
- बाइक से मरने वालो की संख्या कार के मुकाबले 14 गुना ज्यादा होती है।
- हेलमेट में दो सुरक्षा परतें होती हैं। सख्त थर्मोप्लास्टिक अथवा फाइअबर ग्लास की बाहरी परत इसमे छेद होने से बचाती है तथा अंदर की लाइनिंग को बचाती है। अंदर की परत सॉफ़्ट होती है जो पालीस्टीरीन अथवा पालीप्रोपिलीन की बनी होती है। इसे इंपेक्ट के दौरान टूट जाना चाहिये ताकि इंपेक्ट का असर सिर तक न आये।
- हेलमेट कम स्पीड पर ज्यादा कामयाब है।
- अगर हेलमेट पहनना अनिवार्य न हो तो 20% से भी कम लोग इसे पहनते हैं।
Wear a helmet or you may have a hell mate.
हाँलाकि मेरा यह मानना है कि हेलमेट को हाईवे पर अनिवार्य होना चाहिये न कि शहर के अंदर। क्योंकि शहर मे यह विजन को डिस्टर्ब करता है तथा सवार की शक्ल के छुपने के कारण अपराधी (जैसे चेन स्नेचर) को पहचानना कठिन है।
We put eggs in a carton to protect them from breaking...why not your brain[head] too?

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.