सोलानीपुरम में जल भराव की समस्या के कई कारण हैं (1) यह कॉलोनी low lying area मे स्थित है (2) चारों ओर खेतों से घिरी है (3) नदी के समीप है (4) सरकारी नालों पर बिल्डरों का अवैध कब्जा (5) सीवर लाइन का न होना (6) आई आई टी के स्टार्म सीवर का समीप से गुजरना (7) ड्रेनेज व्यवस्था का सही न होना (8) निवासियों का उदासीन रवैया।
सभासद महोदय को सोलानीपुरम के गेट के बाहर एकत्रित पानी के लिये भी कुछ करना चाहिये क्योंकि इस कारण वाहनों को आने जाने मे परेशानी होती है।
इस समस्या का समाधान क्या है? एकमात्र समाधान है सोलानीपुरम में सीवर लाइन का होना। यहाँ के निवासियों व समितियों को संबंधित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व विभागो पर सीवर लाइन हेतु दबाव डालना चाहिये। इस संदर्भ में श्री जे पी शर्मा से निवेदन है कि वे एशियन डेवलपमेंट बैंक द्वारा प्राप्त राशि से सोलानीपुरम मे सीवर लाइन के प्रोजेक्ट की वास्तविक स्थिति से यहाँ के निवासियों को अवगत करें। क्या इस प्रोजेक्ट मे सिर्फ सीवर लाइन होगी अथवा बरसाती पानी की निकासी हेतु अलग से स्टार्म सीवर भी होगा।
कुछ लोग सोलानीपुरम मे लेवलिंग की बात भी करते हैं तथा उसी के अनुसार नालियाँ बनाने की वकालत करते हैं परंतु यह अव्यवाहरिक होगा क्योंकि संपूर्ण सोलानीपुरम का लेवल वर्तमान नाले से ऊँचा नही है - कुछ हिस्से ऊपर तो कुछ नीचे हैं।
कुछ दृष्य सोलानीपुरम जलभराव के (ये दृश्य बारिश के तीन घंटे बाद के हैं)
नगर पालिका परिषद के अधीक्षण अभियंता के गाड़ी की स्थिति
जलभराव में फँसे नगर पालिका के कर्मचारी
पानी उड़ाती एक गाड़ी

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.