Saturday, 16 July 2011

सोलानीपुरम की बदहाल मुख्य सड़क

सोलानीपुरम की मुख्य सड़क (गेट से ट्रांसफार्मर तक) संकीर्ण एवं टूटी फूटी है, जिसके कारण अक्सर यातायात बाधित हो जाता है एवं बरसात मे यह सड़क तालाब मे तब्दील हो जाती है। इस सड़क पर नये मकानों के रैंप सड़क पर आने से स्थिति और गंभीर हो गयी है। अब यह सड़क एक संकरी गली बनाया गयी है।

बरसात के दिनों मे मुख्य सड़क पर भरा पानी

श्री जे पी शर्मा को तुरंत यह समस्या संज्ञान मे लेनी चाहिये तथा मुख्य सड़क को पूरी तरह से तुडवाकर यहाँ नयी सड़क बनवानी चाहिये बिना उन समितियों की परवाह किये जिनका काम राजनैतिक अथवा अन्य संकीर्ण उद्देश्यों से विकास कार्य को बाधित करना है।

इस सड़क पर एक लावारिस टेलिफोन का खंभा भी खड़ा है जो यातायात को बखूबी बाधित करता है। इस बाबत फिलहाल मरणासन्न पड़ी सोलानीपुरम वेलफेयर ऐसोशियेशन को बी एस एन एल को एक पत्र लिखना चाहिये।

सोलानीपुरम की आलीशान मुख्य सड़क एवं लावारिस खड़ा खंभा

सोलानीपुरम के निवासियों को भी चाहिये कि अपने ईगो को घर मे रखकर अपनी कॉलोनी के विकास लिये कुछ समय निकालें एवं सभासद एवं नगरपालिका चेयरमैन से मिलकर इस समस्या से उन्हें अवगत करायें। कोई बाहर वाला आकर इस काम को नही करेगा। बिना मरे स्वर्ग नही मिलता माई डियर!

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.