Friday, 23 September 2011

सोलानीपुरम वेलफेयर ऐसोसियेशन द्वारा संपूर्ण सोलानीपुरम मे सफाई अभियान

सोलानीपुरम वेलफेयर ऐसोसियेशन द्वारा इस रविवार को संपूर्ण सोलानीपुरम मे सफाई अभियान चलाया जायेगा। ऐसोसियेशन के सचिव रमेश चंद्र जोशी ने बताया कि यह सफाई अभियान बहुत बड़े स्तर पर होगा। इसमे नगरपालिका का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। लगभग 22 सफाई कर्मचारी पूरे सोलानीपुरम की सफाई करेंगे, खाली पड़े प्लाटों की भी सफाई होगी। इसके अतिरिक्त मच्छर मारने की दवाई भी छिडकी जायेगी। सुबह लगभग 8 बजे से यह कार्य आरंभ होगा।

यह निश्चित ही एक सराहनीय प्रयास है बशर्ते कि यह सफाई अभियान एक नियमित अंतराल (जैसे प्रत्येक माह) पर चलता रहे। यह अभियान किसी राजनीति का शिकार नही होना चाहिये और न ही किसी राजनीति का हिस्सा होना चाहिये।

खैर सोलानीपुरम ऐसोसियेशन की शुरुआत तो अच्छे कार्य से हो रही है आगे देखते हैं क्या होता है। आशा है कि यह जोश बना रहेगा और किसी राजनीति का शिकार नही बनेगा। यह ऐसोसियेशन मात्र एक डेकोरेटिव समिति बनकर नही रहेगी अपितु सोलानीपुरम निवासियों की आशाओं पर खरी भी उतरेगी।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.