गत रविवार को सोलानीपुरम वेलफेयर ऐसोसियेशन द्वारा सोलानीपुरम मे सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान ईस्ट सोलानीपुरम के कुछ हिस्सों तक ही सीमित रहा तथा कुछ ही घंटे ही चला। क्या ही अच्छा होता कि यह अभियान सुबह से शाम तक चलाया जाता तथा संपूर्ण सोलानीपुरम को कवर करता। अगर सोलानीपुरम वेलफेयर ऐसोसियेशन वास्तव मे सफाई के प्रति वास्तव मे गंभीर है तो यह सफाई अभियान प्रत्येक माह मे होना चाहिये तथा इसमे सोलानीपुरम के प्रत्येक क्षेत्र को कवर करना चाहिये।
जिस जल्दीबाजी मे यह अभियान चलाया गया तथा अखबारों मे बतरा जी का फोटो चिपकाया गया उससे तो यह लगता है कि इस अभियान का एकमात्र उद्देश्य बतरा जी को लाइमलाइट मे लाना था अन्यथा जब से बतरा जी नगरपालिका के चेयरमैन बने हैं उन्होने सोलानीपुरम के लिये कुछ भी नही किया है। अब एकाएक उन्हें सोलानीपुरम की याद कैसे आ गयी! बतरा जी, क्या कोई चुनाव आने वाला है?





No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.