Friday, 7 October 2011

सोलानीपुरम वेलफेयर एसोसियेशन की पत्रिका संवाद का प्रथम संस्करण: एक समीक्षा

सोलानीपुरम वेलफेयर एसोसियेशन की पत्रिका संवाद का प्रथम संस्करण आज हाथ मे आया जिसे देखकर अच्छा लगा। पत्रिका अत्यंत ही शानदार है, कलरफुल है, ग्लौसी पेपर पर है तथा फ्री है। पत्रिका की संपादक मंडल ने अच्छा कार्य किया है।

संपादकीय मे योगेश गोयल ने सही ही लिखा है कि यह संस्था पूर्ण रूप से गैर राजनैतिक है। इसका पता इस बात से भी चलता है कि उन्होने सर्वश्री हरीश रावत, सुरेश चंद जैन, प्रदीप बतरा व जे पी शर्मा - इन सभी महानुभावों से सहयोग लेने की बात की है। अत: एक बात तो स्पष्ट है कि यह समिति अब किसी एक राजनैतिक दल का अंग बनकर कार्य नही करेगी अपितु सोलानीपुरम के विकास के लिये सभी दलों के प्रतिनिधियों से सहयोग लेगी। यह एक शुभ संकेत है। किसी भी प्रकार की लेग पुलिंग इस समिति के हित मे नही होगी।

इस पत्रिका मे सुरक्षा संबंधी कुछ टिप्स भी दिये गये हैं जो वास्तव मे कारगर हैं।

सोलानीपुरम का बर्ड आई व्यू भी दिया गया है जो आकर्षित करता है।

समिति के कार्यो की जानकारी है जो कि अपेक्षित है।

पत्रिका का सबसे बड़ा आकर्षण मूक चित्र हैं जो सोलानीपुरम की दुर्दशा की कहानी खुद बयान करते हैं।

पत्रिका फ्री है क्योंकि इसका खर्चा विज्ञापनो से पूरा किया जा रहा है - यह एक अच्छी बात है।

रमेश चंद जोशी ने सोलानीपुरम के निवासियों से अपील की है कि संवाद नाम की इस पत्रिका को सफल बनाने हेतु अपने विचार, सुझाव इत्यादि संपादक को पोस्ट अथवा ईमेल से अवश्य भेजें। ईमेल है spwaroorkee@gmail.com  पता है - 170, सोलानीपुरम। फोन है - 9997295405।

कुल मिलाकर इस पत्रिका को फाइव स्टार रेटिंग दी जा सकती है।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.