सोलानीपुरम (वेस्ट) सुरक्षा समिति सोलानीपुरम की सभी समितियों पर भारी पड़ रही है। इस समिति ने सोलानीपुरम(वेस्ट) मे एक प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था कायम की। इसी समिति के प्रयासों के कारण सोलानीपुरम(वेस्ट) मे आकर्षक गेट बना (सौजन्य: जे पी शर्मा/प्रदीप बतरा/नगरपालिका)। इसी समिति ने अपने प्रत्येक सदस्य से रु. 500/- लेकर कुल जमा रु. 6500/- से एंगल आयरन व कंटीले तार की व्यवस्था की जिससे आवारा जानवर व चोर इत्यादि वेस्ट सोलानीपुरम मे प्रवेश न कर सके। इस समिति के अशोक गोयल/संदीप जैन ने बताया कि गेट पर एक पक्की चौकी की निर्माण के प्रयास किये जा रहे हैं। अब इंतजार है तो नये बने गेट पर पल्ले लगने की जिसका वायदा जे पी शर्मा ने किया हुया है।
जहाँ सुरक्षा समिति अच्छा कार्य कर रही है वही सोलानीपुरम की दो अन्य समितियाँ - सोलानीपुरम जन कल्याण समिति व सोलानीपुरम वेलफेयर ऐसोशियेशन पूरी तरह से राजनैतिक पार्टी की तरह से कार्य कर रही हैं। जब सोलानीपुरम मे सड़के टूटी फूटी हैं, नालियाँ रिपेयर मांग रही हों तब यें समितियाँ सांस्कृतिक कार्यक्रम/डिनर पार्टी में व्यस्त हैं। इसे कहते हैं घर फूंक तमाशा देखना! ये समितियाँ यहाँ के सभासद को कुछ नही समझती हैं। बिना सभासद को विश्वास मे लियें ये समितियाँ किस प्रकार के विकास का सपना देख रहीं हैं, यह मेरी समझ से परे है।! इन समितियों के बारे मे यह कहना उचित होगा कि नाम बड़े व दर्शन छोटे। इन समितियों के होने से, इनका न होना अच्छा है!

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.