Monday, 28 November 2011

सोलानीपुरम (वेस्ट) में बना शानदार गेट

अंतत: सोलानीपुरम (वेस्ट) में शानदार गेट बनकर तैयार हो चुका है, बस इसमें कुछ काम बाकी है जैसे आयरन ग्रिल के पल्ले। गेट मे अच्छा मैटिरियल प्रयोग हुआ है (समिति वाले ध्यान दें!)। मैने आते जाते खुद देखा है कि सरियों मे कोई जंग नही था तथा जे पी का सीमेंट प्रयोग हुआ था। वर्कमैनशिप अच्छी रही। इसके लिये मिस्त्री, ठेकेदार व नगरपालिका को धन्यवाद। गेट के कॉलम चौड़े हैं जिनपर ब्लैक मार्बल लगा है जिसपर आकर्षक शेड बनी हुयी हैं। टॉप आर्च मे तीन बल्ब लगाने के लिये तीन होल्डर दिये गये हैं। गेट पर्याप्त रूप से ऊँचा है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि यह गेट सुंदर व रोबस्ट है।

सबसे अच्छी बात यह रही कि इस गेट के निर्माण से पहले जे पी शर्मा ने आने जाने के लिये एक अस्थायी रास्ता दिया था जिसके कारण निवासियों को आने जाने मे कोई परेशानी नही हुयी।

इस गेट के निर्माण का श्रेय वेस्ट सोलानीपुरम सुरक्षा समिति को भी जाता है जिन्होने सभासद महोदय जे पी शर्मा से गेट के लिये आग्रह किया था तथा उन्हें गेट का नक्शा प्रदान किया। इस नक्शे को, जहाँ तक मुझे ज्ञान है, मुकेश सैनी ने बनाया था। नगरपालिका चेयरमैन प्रदीप बतरा का योगदान भी प्रशंसनीय है।

यह गेट वेस्ट सोलानीपुरम को एक पहचान प्रदान करेगा। यह गेट इसलिये भी कामयाब होगा क्योंकि वेस्ट सोलानीपुरम चारों ओर से बाउंड्री से घिरा है तथा आने जाने का सिर्फ एक ही रास्ता है जो इस गेट से होकर जाता है। इसके अतिरिक्त वेस्ट सोलानीपुरम मे सुरक्षा व्यवस्था भी है जो वेस्ट सोलानीपुरम सुरक्षा समिति से संचालित होती है। सुरक्षा व्यवस्था हेतु  यहाँ के निवासी प्रत्येक माह रु. 60/- देते हैं।

क्या ही अच्छा होता अगर सोलानीपुरम सुरक्षा समिति चौकिदार हेतु एक पक्के केबिन का इंतजाम भी कर पाती। इस कार्य के लिये सभासद, नगरपालिका चेयरमैन तथा विधायक महोदय से वित्तीय सहायता भी ली जा सकती है।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.