रुड़की के विधायक पद के चुनाव मे 800 मतों के अंतर से जीत हासिल कर प्रदीप बतरा ने फिर से अपना करिश्मा दोहरा दिया। इससे पहले रुड़की नगर पालिका के चेयरमैन पद के चुनाव मे उन्होने भारी मतों से जीत प्राप्त की थी। उनकी जीत यह साबित करती है कि चुनाव धन बल से नही बल्कि व्यवहार कुशलता से जीता जाता है, जनता के बीच आपकी गहरी पैठ ही आपकी जीत सुनिश्वचित करती है। बतरा की इस जीत ने उनके खिलाफ एक विपक्षी पार्टी के अफवाह ब्रिगेड द्वारा फैलायी जा रही विभिन्न अफवाहों की भी हवा निकाल दी।
वैसे तो जैन साहब ने भी पिछले दस वर्षों मे कई कार्य करवाये हैं, जैसे
कुछ माह पूर्व बतराजी ने एक पेंफलेट वितरित करवाया था जिसमें लिखा था कि उनके चेहरे पर माँगी हुयी हँसी नही है। बात सही है, आज वो जो हैं वह अपनी मेहनत से तथा साई की कृपा से हैं। जो मुस्कराहट उनके चेहरे पर सदैव रहती है वह एक सेल्फमेड व्यक्ति के चेहरे पर ही नजर आ सकती है। वैसे भी बतरा जी की मिलियन पाउंड की स्माइल पर तो लड़कियाँ फिदा हैं - उनके वोट तो उन्हें वैसे ही मिल जाते हैं। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि प्रदीप बतरा की जीत एक सेल्फमेड व्यक्ति की जीत है। वैसे भी युवा व स्मार्ट लोगों को ही अब रुड़की का प्रतिनिधित्व करना चाहिये। वैसे भी प्रदीप बतरा से जुड़े सभी प्रतिष्ठान रुड़की मे सर्वोत्तम हैं। ऐसे मे उनसे अपेक्षा की जा सकती है कि राजनीति के क्षेत्र मे भी वे अच्छा कार्य करेंगे।
वैसे तो जैन साहब ने भी पिछले दस वर्षों मे कई कार्य करवाये हैं, जैसे
- सभी मुख्य सड़कों का चौडीकरण
- गंग नगर के घाटों का सौंदर्यीकरण
- गंग नहर के किनारे पार्क व पार्किंग का निर्माण
- रुड़की शहर से अतिक्रमण हटाना
- मास्टर प्लान की स्वीकृति
- विधायक निधि से सहयोग: 200 हेलोजन, 50 रिक्शा, एक पानी का टैंकर, दो सीवरेज जेटिंग मशीन, अंतिम यात्रा वाहन व सामुदायिक केंद्रो का निर्माण
प्रदीप बतरा को सोलानीपुरम की कई समस्याओं को सुलझाना है, जैसे
- खराब मुख्य सड़क व अन्य गलियों की सड़कें
- खराब पेयजल व्यवस्था
- गंदगी
- सीवर लाईन नही
- आवारा पशु
अब बतरा जी से एक ही बात कहनी है:
“Be well, do good work, and keep in touch”
और अंत मे: अन्य परिणाम
PARDEEP BATRA (23164)
SURESH CHAND JAIN (22363)
NAYYER AZAM (9772)
MANOHAR LAL SHARMA (3228)
BHARAT BHUSHAN KALRA (1200)
SATISH ROHELA ADVOCATE (855)
MUNESH TYAGI (257)
RAJENDRA SINGH PUNDIR (102)
MANISHA (96)
SUNIL KUMAR SAINI (87)
BALVIR SIINGH (81)
PREMA Janata Dal (67)
NAVEEN JAIN (54)
SURESH CHAND JAIN (22363)
NAYYER AZAM (9772)
MANOHAR LAL SHARMA (3228)
BHARAT BHUSHAN KALRA (1200)
SATISH ROHELA ADVOCATE (855)
MUNESH TYAGI (257)
RAJENDRA SINGH PUNDIR (102)
MANISHA (96)
SUNIL KUMAR SAINI (87)
BALVIR SIINGH (81)
PREMA Janata Dal (67)
NAVEEN JAIN (54)
No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.