Monday, 19 March 2012

सोलानीपुरम मे खराब सड़कों का पुनरुद्धार

प्रदीप बत्रा के विधायक बनते ही सोलानीपुरम मे खराब सड़कों का पुनरुद्धार आरंभ हो गया है। जे पी शर्मा जी ने बताया कि सोलानीपुरम की सभी खराब सड़के पूरी तरह से तोड़कर नवनिर्मित की जायेंगी। इस कार्य हेतु जे सी बी मशीन का प्रयोग हो रहा है। शर्मा जी ने बताया कि उत्तम गुणवत्ता का मैटिरियल प्रयोग किया जायेगा। इस कार्य के लिये श्री प्रदीप बत्रा व जे पी शर्मा को साधुवाद।

वैसे सोलानीपुरम के निवासियों के एक तारीफ है कि अत्यंत खराब सड़कों पर ही चलते रहे लेकिन कभी उफ तक नही की! कभी संबंधित विभागों मे शिकायत नही की। कभी जनप्रतिनिधियों पर दबाव नही बनाया। धन्य है ऐसी उदासीन जनता! ऐसे उदासीन क्षेत्र मे काम न करने वाले नेताओं के मजे हैं - काम करों या न करों कोई फर्क नही पड़ता। वोट तो जाति व धर्म के आधार पर मिल ही जानी है।

कुछ ऐसे भी महानुभाव हैं जो कोई भी अच्छा कार्य आरंभ होने पर (जैसे सड़क निर्माण) मौके पर लड़ने पहुँच जाते हैं। ऐसे लोगों को मेरा सलाम! इन्हे निश्चय ही वीरता पुरस्कार मिलना चाहिये। जब कुछ भी अच्छा न हो रहा हो तब चुप रहो, परंतु किसी भी अच्छे कार्य मे टांग खिंचाई अवश्य करो। ऐसे ही लोगों के कारण सोलानीपुरम राजनीति, गंदगी व खराब सड़को के लिये बदनाम है।

यूँ तो सोलानीपुरम में कई समितियाँ हैं (क्योंकि यहाँ नेताओं की कमी नही है) परंतु इनका मुख्य उद्देश्य निवासियों को दिगभ्रमित करना है, मूर्ख बनाना है। सोलानीपुरम के विकास से इनका दूर - 2 तक नाता नही है। एक दूसरे को नीचा दिखाना ही इनका एकमात्र उद्देश्य है। उसकी कमीज मेरी कमीज से सफेद क्यों - शायद यही मूल कारण है। सिर्फ वेस्ट सोलानीपुरम सुरक्षा समिति ही कुछ कार्य करती दिख रही है।
और अंत में: जे पी शर्मा ने यह भी बताया कि सोलानीपुरम स्थित गोल कॉलोनी मे शीघ्र ही शानदार गेट लगवाया जायेगा। उनके अनुसार अब तक रुड़की में ऐसा खूबसूरत गेट आज तक नही लगा है। वो तो इस प्रतीक्षित ग़ेट की तुलना राष्ट्रपति भवन के गेट से कर रहें हैं। ईश्वर करें ऐसा ही हो।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.