हाल ही में एक मुलाकात मे श्री जे पी शर्मा जी ने बताया कि एक हफ्ते के अंदर सोलानीपुरम की सभी खराब सड़कों को तोड़कर नयी सड़के बनायी जायेंगी तथा सभी खराब स्ट्रीट लाइट ठीक करवा दी जायेंगी।
सोलानीपुरम स्थित गोल कॉलोनी में सड़क से मलबा हटाती जेसीबी
गोल कॉलोनी मे तो अपने वायदे के अनुसार शर्मा जी ने गेट लगवा दिया है। गेट भारी व सुंदर बन पड़ा है। इस कार्य के लिये उन्हें तथा प्रदीप बतरा जी को धन्यवाद। अब इस गेट को मैनेज करना वेस्ट सोलानीपुरम समिति का काम है। रात को एक चौकिदार को इस गेट पर रहना चाहिये। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि हाँ, अब सोलानीपुरम मे अब काम हो रहा है।
No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.