Sunday, 20 May 2012

गोल कॉलोनी स्थित एक प्लाट की सफाई व अन्य कार्य

अभी हाल ही में श्री सी बी गुप्ता व मिसेज अंजू सिंह के फोन करने पर श्री जे पी शर्मा ने गोल कॉलोनी स्थित एक प्लाट से मलबा हटवाया तथा प्लाट को लेवल करवाया। इससे न सिर्फ यह प्लाट साफ सुथरा हो गया बल्कि इसपर अब बच्चे भी खेल सकते हैं तथा इस प्लाट को पार्किंग की तरह से भी प्रयोग किया जा सकता है।

इसके अतिरिक्त शर्माजी ने संदीप गुप्ता (NIH वाले) के घर के सामने से एक अनावश्यक पाइप को भी जेसीबी मशीन से हटवा दिया। इससे इस सड़क पर बना रैंप हट गया जो बेवजह परेशानी उत्पन्न कर रहा था। इस रैंप के पास बरसात का पानी भी एकत्रित हो जाता था जो बीमारी की जड़ था। यह रैंप कार इत्यादि को बैक करने में भी परेशानी पैदा करता था।
 
बाद में संजय परमार ने मलबे को सड़क से हटवा कर पास के एक प्लाट मे डलवाया।
"The best preparation for good work tomorrow is good work today."

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.