Saturday, 23 June 2012

सोलानीपुरम में लो वोल्टेज की समस्या

आजकल सोलानीपुरम में लो वोल्टेज की समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है। ओवरलोड होने की वजह से ऐसा हो रहा है। ओवरलोड होने का एकमात्र कारण है यहाँ के निवासियों द्वारा अंधाधुंध एअर कंडीशनर लगवाना! वह भी बिना भार बढवायें!

एस डी ओ का सही ही कहना है कि सोलानीपुरम मे वर्तमान ट्रांसफार्मर सोलानीपुरम में स्वीकृत भार के अनूरूप ही है। लोगो को अपने घर के विद्दुत भार बढवाने हेतु एप्लीकेशन देनी चाहिये। तभी अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगवाया जा सकता है। दूसरा तरीका यह है कि विभाग सोलानीपुरम में सर्वे करवाये। भार बढवाने हेतु फार्म डाउनलोड करने के लिये यहाँ क्लिक करें। 

लो वोल्टेज के कारण तार गर्म होकर टूट रहें हैं तथा घरों मे फ्यूज भी जल्दी - 2 उड रहें हैं। हर 30 मिनट बाद ट्रांसफार्मर से दोनों फेज उड़ जाते हैं। हालत यह है कि जो बिजली वाला इन तारों को जोड़ने आता है अब उसने भी हाथ खड़े कर दिये हैं। उसका कहना है कि वह 24 में से 20 घंटे सोलानीपुरम ही काम कर रहा है।

खैर भला हो विद्दुत विभाग का जिसने समय लेते समस्या का संज्ञान लिया तथा फिलहाल अस्थायी तौर पर एक 250 केवीए का ट्रांसफार्मर मुख्य ट्रांसफार्मर के पास लगवा दिया है तथा लोड को डिस्ट्रीब्यूट कर दिया है। साथ ही जंकशन बाक्स भी लगा दिया है जिससे ट्रांसफार्मर को किसी भी प्रकार की हानि से बचाया जा सके। इससे फिलहाल के लिये संकट टल गया है। ट्रांसफार्मर लगने के दौरान मौके पर सोलानीपुरम के कई निवासी, सभासद जे पी शर्मा व सोलानीपुरम के अन्य नेतागण रमेश चंद जोशी, सुशील यादव इत्यादि मौजूद थे! इन सभी नेताओं का यह दावा है कि शीघ्र ही सोलानीपुरम मे कई स्थानों पर 250 केवीए के ट्रांसफार्मर लगाये जायेंगे जिससे लोड को सही तरीके से वितरित किया जा सके तथा बड़ा ट्रांसफार्मर लगाने से बचा जा सके (क्योंकि फुँकने पर नया बड़ा ट्रांसफार्मर कम समय मे मिलना मुश्किल है)।

फिर भी सोलानीपुरम के निवासियों को विद्दुत भार बढवाने हेतु एप्लीकेशन डाल देनी चाहिये जिससे अगले वर्ष ऐसी समस्या से दो चार ने होना पड़े।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.