सोलानीपुरम में आज रमेश जोशी को ट्रांसफार्मर के पास आर सी सी के दो सीवर पाइप डलवाते हुऐ देखा। प्रत्येक पाइप रु. 700/- का है जिसका खर्च वेलेफेयर ऐसोशियन कर रही है। इससे पहले वहाँ टेलीफोन का पुराना पाइप लगा हुआ था! जोशी जी ने ये भी बताया कि इस मेन ट्रांसफार्मर के पास जिस छोटे से हिस्से को छोड़ दिया गया था उस पर भी सड़क बनेगी ताकि इस छोटे से हिस्से मे पानी न भरे। यह एक अच्छा कदम है।
सोलानीपुरम वेलफेयर ऐसोशियन का यह कदम सराहनीय है, कम से कम गाने बजाने जैसे कार्यक्रमों से तो लाख दर्जे बेहतर है जिनका घृणित राजनैतिक प्रयोग विभिन्न निवासियों को विभिन्न रूपों से उपकृत कर किया जाता है। शायद कोई छुपा हुआ चुनावी ऐजेंडा हो!

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.