सोलानीपुरम
की गोल कॉलोनी में स्थित सबसे बडी गली में कुछ महीने पहले यहाँ के लोगों ने मिलकर
एक सीवर लाइन का निर्माण करवाया। लगभग २०० फिट लंबी यह पाइप लाइन किचन व बाथरुम
वेस्ट, सेप्टिक टैंक का ओवरफ्लो तथा बारिश के
पानी को सफलता पूर्वक पास के नाले तक ले जा रही है। इस कार्य मे लगभग रु 1.5 लाख खर्च हुए। प्रति व्यक्ति रु 9000
लिए गये।
किन्ही कारणों से यह बजट बढ़ गया। ये तो भला हो डा. प्रताप सिंह व अंजू सिंह का
जिन्होने लगभग बीस हजार रुपये अपनी जेब से दिये। कुछ अन्य व्यक्तियों ने भी
अतिरिक्त धंनराशि दी। परंतु ऐसे भी कुछ लोग हैं जिन्होने निर्धारित धनराशि
से कम राशि जमा की – जिसके कारण कार्य मे बाधा आयी। खैर हर समाज में
सभी प्रकार के लोग रहते हैं। सभी के विचार एक जैसे हों, यह संभव नही। खैर, अंत भला तो सब भला। यह सीवर लाइन अब बहुत अच्छा कार्य कर रही
है। सड़क भी अब चौड़ी लग रही है। गंदगी व बदबू भी कम
हुयी है।
इस प्रोजेक्ट से कुछ सबक भी मिले। एक - किसी भी बड़े सामाजिक कार्य को करने से पहले सभी को विश्वास मे लेना अत्यंत आवश्यक है। दो - कार्य को करने से पहले पूरा ऐस्टीमेट बना लेना चाहिये तथा सभी घरों से पूरी राशि ले लेनी चाहिये। अगर ऐसा संभव न हो तो प्रोजेक्ट को स्थागित करने मे ही भलाई है। तीन - किसी भी कम्युनिटी वर्क की सफलता तभी सुनिश्चित हो सकती है जब समाज में लगभग एक ही विचारधारा व परिवेश के लोग रहते हों।
इस कार्य मे सभासद जे पी शर्मा व स्वर्गीय सी बी गुप्ता का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.