Friday, 2 November 2012

गोल कॉलोनी में सिक्युरिटी गार्ड के लिये बन रहा पक्का केबिन

यह हर्ष का विषय है कि सोलानीपुरम की गोल कॉलोनी में चौकिदार के लिये वेस्ट सोलानीपुरम सुरक्षा समिति द्वारा पक्का केबिन बनवाया जा रहा है। इस केबिन का साइज 3' x 4' होगा जो उचित ही जान पड़ता है। इस केबिन की छत ढालू होगी। समिति के सदस्य सुशील यादव ने बताया कि इस कार्य हेतु आर्थिक योगदान समिति के सभी सदस्य देंगे(फिलहाल प्रत्येक सदस्य रु. 1000/- देगा)। कुछ अतिरिक्त भार गोल कॉलोनी के निवासियों को भी उठाना पड़ सकता है। श्री अशोक गोयल व राजन गोयल ने बताया कि चौकिदार को तमाम जरूरी सुविधाऐं प्रदान की जाऐंगी, यह अच्छी बात है।

इससे पूर्व सभासद जे पी शर्मा ने यहाँ शानदार गेट का निर्माण करवाया जो इस कैम्पस की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

वैसे यह सुरक्षा समिति अच्छा कार्य कर रही है, चौकिदार भी नियत समय पर आता है। यहाँ के निवासी (कुछ को छोड़कर) समय पर अंशदान (subscription) दे रहें हैं।

1 comment:

  1. kuch jo chod diye hai unke naam to batado jain sir

    VKG

    ReplyDelete

Note: only a member of this blog may post a comment.