Thursday, 13 December 2012

सोलानीपुरम में विकास कार्य (भाग 1)

सोलानीपुरम में चार मुख्य समस्याऐं हैं - सड़क, पीने का पानी, गंदे पानी की निकासी व बिजली। अगर सड़कों की बात करें तो भला हो नगरपालिका चेयरमैन श्री प्रदीप बतरा व सभासद श्री जे पी शर्मा का जिनके कारण पिछले एक वर्ष में सोलानीपुरम में लगभग सभी खराब सड़कों की जगह नयी सड़कें बन गयी हैं।

पानी की भी समस्या काफी हद तक हल हो गयी है। लगभग 80% सोलानीपुरम में ट्यूबवेल से पीने का पानी आ रहा है। यह पानी अत्यंत साफ है परंतु प्रेशर बहुत अधिक है जिसमें कारण कुछ लोगों के घर में पाइप के जोड़ खुल गये हैं। जे पी शर्मा के अनुसार शेष 20% भाग मे भी शीघ्र ही ट्यूबवेल का साफ पानी उपलब्ध करा दिया जायेगा, इसके लिये उनका प्रयास चल रहा है।

गंदे पानी की निकासी की समस्या अभी भी बरकरार है जिसका समाधान निकट भविष्य मे संभव नही। डीप सीवर लाइन ही इसका एकमात्र समाधान है जो अत्यंत महंगा होने के कारण केवल बड़े प्रोजेक्ट मे ही कवर हो सकता है।

बिजली की बात करें तो फिलहाल अतिरिक्त अस्थायी ट्रांसफार्मर से काम चल रहा है क्योंकि वर्तमान दो-तीन ट्रांसफार्मर सोलानीपुरम (जहाँ हर घर मे काफी विद्दुत लोड है) मे नाकाफी हैं। यह अस्थायी ट्रासफार्मर कब हट जाये, पता नही। यहाँ के निवासियों को चाहिये कि अपने घर का लोड बढवा लें। कम से कम कागजों पर तो लोड बढे।

गोल कॉलोनी मे शानदार गेट का निर्माण भी जे पी शर्मा व प्रदीप बतरा के प्रयासों से हुआ है। खराब स्ट्रीट लाइटें भी समय-2 पर ठीक होती रहती हैं। कचरे को उठाने के लिये भी प्रत्येक दिन गाड़ी आ रही है।  इसके लिये भी शर्मा जी-बतरा जी को ध्न्यवाद।

कुल मिलाकर मै व्यक्तिगत रूप से शर्माजी के काम से संतुष्ट हूँ। 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.