Friday, 13 June 2014

सोलानीपुरम में विकास कार्य आरम्भ

ऐसा लगता है की सोलानीपुरम में विकास कार्य आरम्भ होने लगे हैं। फिलहाल सोलानीपुरम मेन गेट से मुख्य ट्रांसफार्मर तक की सड़क (सड‌क  क्या पगडंडी ही है!) का नवीनीकरण व इसके दोनों ओर नाली बन रही है तथा मुख्य ट्रांसफार्मर से गुप्ता एंटरप्राइजेज तक पक्की सड़क बनने की बात है (जो अब तक विभिन्न राजनैतिक कारणों से कच्ची ही है)।

इस कार्य का श्रेय रमेश चन्द जोशी को जाता है। उन्हें ब्लॉग लेखक की ओर से धन्यवाद।

जोशी जी ने ब्लॉग लेखक को एक पत्र भी दिखाया जो जोशीजी ने फरवरी 2014 में वर्तमान चीफ मिनिस्टर माननीय हरीश रावत को लिखा था। रावत जी ने इस पत्र को रुड़की के एस डी एम् को फारवर्ड किया इस संस्तुति के साथ की ये कार्य किया जाए। अब ये एक सरकारी काम है जिसका बजट आपदा राहत कोष से आएगा।

मैंने कई बार इस बात को महसूस किया है कि जोशीजी में सोलानीपुरम में काम करने की इच्छा है पर आखिरी वक्त पर किस्मत दगा दे जाती है। आशा है इस बार ऐसा नही होगा। सोलानीपुरम के लोगों को उनकी क्षमता को पहचान कर उनका सहयोग करना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.