Friday, 4 July 2014

एक महाभारत - सोलानीपुरम में कच्ची सड़क को पक्का करना

सोलानीपुरम के जुझारू नेता रमेश चंद जोशी यहाँ एक सड़क जो वर्षो से कच्ची पड़ीramesh-jagran है, को पक्का कराने के लिए आजकल भरसक प्रयास कर रहे है। खलिहान की दस बीघा ये जमीन अब सरकार के अधीन है। पर सोलानीपुरम में कुछ ताकतें नही चाहती कि यह कार्य हो। यही वे लोग हैं जो गाँव वालो को भड़का देते हैं, जिस कारण ये सड़क पक्की नही बन पाती।

प्रभावी क्षेत्र के लोगों को मिलाकर सभी सम्बंधित पक्षों से बात करनी चाहिए जिसमे गाँव वाले भी शामिल हैं। इन लोगो को अपनी कच्ची सड़क के कारण हो रही दिक्कतों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना चाहिए। एक बात समझ लें की अगर ये सड़क अभी नही बनी तो कभी नही बनेगी। अभी तो आपदा राहत कोष से बीस लाख का बजट पास है बाद का फिर पता नही।

एक बात और,  इस सब प्रक्रिया में समितियों को दूर रखें, इससे बात बिगड़ेगी ही। 

रमेश चंद जोशी ने भूख हड़ताल की धमकी भी दी है, पर मामला अगर शान्ति से सुलझ जाए तो अच्छा है।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.