सोलानीपुरम में इस बार एक बार फिर से रावण दहन का जिम्मा यहाँ के किशोरों के ग्रुप "स्पार्टन" ने लिया और क्या खूब लिया। मै इस ग्रुप को सोलानीपुरम की टप्पू सेना कहता हूँ। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन दक्षता से किया गया। बच्चों ने काफी बड़ा रावण बनाया और उसमे मुर्गा छाप पटाखे लगाए जो बहुत कड़क साबित हुए। इन बच्चों का उत्साह देखने लायक था। इस बार रावण दहन के अवसर पर भीड़ भी खूब थी। अंत में प्रसाद वितरण किया गया। सभी ने मुक्त कंठ से इस कार्यक्रम की प्रशंसा की।
सोलानीपुरम के पार्षद आशा यादव व नामित पार्षद रमेश जोशी भी इस कार्यक्रम मे उपस्थित रहे। पार्षद पति सुशील यादव ने भी बच्चों का खूब उत्साहवर्धन किया।
कुल मिलाकर सोलानीपुरम की लोकल राजनीति इस कार्यक्रम पर हावी न हो पायी। शायद यही कारण है कि कार्यक्रम अत्यन्त सफल रहा।
सोलानीपुरम में एक और रावण दहन किया गया जिसे सोलानीपुरम वेलफेयर एसोसिएशन ने किया। रमेश जोशी ने बताया कि इस रावण में दस मुँह बनाये गए जो समाज में व्याप्त विभिन्न बुराइयों को प्रदर्शित कर रहे थे।
ब्लॉग लेखक की ये इच्छा है कि इस प्रकार के कार्यक्रम सोलानीपुरम में चलते रहने चाहिए ताकि हमारी कॉलोनी में चहल पहल बनी रहे। सबका आपस में प्यार बना रहे और सब सुख दुःख में एक दुसरे के काम आएं।

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.