Thursday, 19 November 2015

सोलानीपुरम की मुख्य सड़क बन गयी है एक बुरा सपना!

आजकल सोलानीपुरम की मुख्य सड़क एक पगडंडी बन कर रह गयी है। अभी एक फंक्शन में कुछ निवासियों (डा. आनंद, प्रबल प्रताप सिंह, पार्षदपति सुशील यादव, सतीश सैनी व के के अस्थाना ) से बात हो रही थी। सभी इस बात पर एकमत थे की जब से सोलानीपुरम की इस मुख्य सड़क पर प्ले प्रथम स्कूल तथा नवरचना टावर का शॉपिंग कॉम्पलेक्स आया है तब से इस सड़क का बेड़ागर्क हो गया है।


अभी कई प्लाट पर निर्माण होना बाकी है। जब ऐसा होगा तब इस सड़क का भगवान ही मालिक होगा।

इस समस्या का समाधान किसी के भी समझ में नही आ रहा है। सड़क के दोनों ओर नाली बनने से समस्या और जटिल हो गयी है। इन नालियों के पानी के निकासी की कोई उचित व्यवस्था भी नही है।

कुल मिलाकर सोलानीपुरम की ये मुख्य सड़क एक बुरा सपना बनकर रह गयी है। ये बुरा सपना रोज देखना पड़ रहा है।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.