Sunday, 20 March 2016

सोलानीपुरम में साईकल चोरों का गिरोह सक्रिय

ऐसा लगता है कि सोलानीपुरम में चोरों का गिरोह सक्रिय हो गया है। आज हमारे पड़ोसी प्रेम वर्माजी के किराएदार के भांजे अमान की साइकल चोरी हो गयी। हॉलाकि ये चोरी की घटना cctv कैमरे में कैद हो गयी है पर इससे साइकल तो वापिस मिलने से रही पर एक सबक जरूर मिलता है कि अपने वाहन को घर के गेट के अंदर ही खड़ा करें।

नीचे दिए गए वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे धीरे-2 सतर्कता के साथ चोर आगे बढ़ा और साइकल चुराकर नौ दो ग्यारह हो गया।
चोर साईकल ले जाते हुए


 साईकल की चोरी से पहले चोर की बॉडी लैंग्वेज
चोर कि बॉडी लैंग्वेज देखकर लगता है कि ये कोई ड्रैग एडिक्ट है जो अपने खर्चे पूरे करने की लिए चोरियां करता है। ये कोई प्रोफेशनल चोर के गिरोह का सदस्य भी हो सकता है जो घर के बाहर खड़े वाहनों पर निगाह रखते हैं ताकि मौक़ा मिलने पर चोरी कर सकें।

नीचे इसी वीडियो से लिए गए कुछ स्नैपशॉट दिए गए हैं।






कुल मिलाकर सबक ये मिलता है कि अपने वाहन घर के अंदर ही खड़े करें और अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो उससे पूछताछ अवश्य करें।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.