हाल फिलहाल में सोलानीपुरम की पार्षद आशा यादव ने वेस्ट सोलानीपुरम में कुछ कार्य किए हैं जैसे वाटर सप्लाई पाइप की लीकेज को दूर कराना, खाली प्लॉटों की जेसीबी से सफाई, हाउस टैक्स कैम्प इत्यादि करवाए हैं। ये अच्छी बात है और इससे सोलानीपुरम के निवासियों में पुनः आशा का संचार हुआ है। लगता है की आशा यादव और सुशील यादव अब सोलानीपुरम में कुछ कार्य करना चाहते हैं, वजह चाहे कुछ भी हो।
सुशील यादव ने यह भी बताया की पार्षद महोदया सोलानीपुरम में शीघ्र ही CCTV कैमरे भी लगवाने जा रही हैं। सोलानीपुरम की तेजी से क्षतिग्रस्त हो रही मेन रोड़ को भी पुनः बनवाने की उनकी योजना है। अगर ये सब हो जाता है तो अच्छी बात होगी।

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.