Monday, 7 November 2016

ग़रीबों की सहायता हेतु "युवागिरी" ने दी सोलानीपुरम में दस्तक - एक सराहनीय कदम

के एल पॉलिटेक्निक के कुछ छात्र-छात्राओं ने एक अत्यंत सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने एक संगठन "युवागिरी" का सृजन किया है जो गरीब लोगो की सहायता एक अलग अंदाज में करती है।

इस रविवार इस संगठन के सदस्य सोलानीपुरम आए और अपनी संस्था के पेम्फलेट वितरित किए। सोलानीपुरम के लोगो से अपील की कि वे अपना वो सामान जैसे बच्चों के खिलौने, कपड़े इत्यादि जिसे वे प्रयोग नही करना चाहते हैं - इस संस्था "युवागिरी" को दे दें। ये संस्था इस सामान को आवश्यकतानुसार ग़रीबों में वितरित कर देगी।

इस ब्लॉग के माध्यम से मैं सोलानीपुरम के निवासियों से अनुरोध करता हूँ कि वो युवाओं की इस मुहिम को सपोर्ट करें और एक नेक कार्य का हिस्सा बने।

इस संस्था का ट्वीटर हैंडल https://twitter.com/YuvagiriOffice है और फेसबुक पेज https://www.facebook.com/YuvagiriOffice है। इमेल है yuvagirioffice@gmail.com.

आप   मोबाइल नंबर 9368566762 और 9897205066 पर भी "युवागिरी" से संपर्क कर सकते हैं।

(Author is associated with www.amiestudycircle.com)

1 comment:

  1. Very great post. I simply stumbled upon your blog and wanted to say that I have really enjoyed browsing your weblog posts. After all I’ll be subscribing on your feed and I am hoping you write again very soon!

    ReplyDelete

Note: only a member of this blog may post a comment.