आजकल कई महीनों से सोलानीपुरम चौराहे पर जलभराव की समस्या गंभीर रूप धारण करती जा रही है जिसके कारण यहाँ के निवासियों को अत्याधिक परेशानी हो रही है. सोलानीपुरम के इस चौराहे पर सबसे अधिक ट्रेफिक रहता है पर इसका आज बुरा हाल है. गन्दा पानी जमा हो रहा है जो विभिन्न बीमारियों को जन्म दे सकता है. चौराहे पर गढ़ढा हो गया है जिस कारण आये दिन एक्सीडेंट हो रहे हैं.
इस सदर्भ में आज एक खबर आज के दैनिक जागरण में छपी है जिसमे नगर निगम से इस समस्या का संज्ञान लेने का आग्रह किया गया है. इस समस्या के निदान हेतु सोलानीफेयर के सदस्यों के साथ रमेश जोशी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित से मिले.
आश्चर्य है कि नगर पालिका से नगर निगम हो गया पर सोलानीपुरम के हालात जस के तस हैं! सोलानीपुरम के समस्त निवासियों को अपने स्तर पर इस समस्या को उठाना चाहिए और सोशल मीडिया पर तब तक पोस्ट करते रहना चाहिए जब तक ये समस्या रुड़की के मेयर एवं सम्बंधित अधिकारियों के मोबाइल तक ना पहुँच जाए.


I am extremely impressed along with your writing abilities, Thanks for this great share.
ReplyDelete