आजकल सोलानीपुरम में एक बार फिर से चोरी की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। ऐसा लग रहा है जैसे चोरियों की बाढ़ आ गयी है। कुछ दिन पूर्व डबराल जी के यहाँ कुछ मवेशी चोरी हो गए। सीसीटीवी कैमरे थे पर तार निकाल दिए गए! इस घटना के कुछ दिन बाद मेरे मित्र राजेश सिंह के यहाँ सुबह पाँच बजे के लगभग चोरी हो गयी जिसमे उन्हें इन्वर्टर और बैटरी से हाथ धोना पड़ा। इसके बाद गोल कैम्पस में रोहित शर्मा के घर से दिनदहाड़े साइकल चुराने का प्रयास किया गया पर शुक्र है कि चोर को धर दबोचा गया। बाद में स्थानीय लोगों और पार्षद पति सुशील यादव ने इस चोर की जमकर धुलाई-कुटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। कई चोरियाँ तो रिपोर्ट ही नही होती होती हैं!
आजकल सोलानीपुरम में फेरीवालों और कबाड़ीवालों का आना-जाना बढ़ गया है जिसका गहरा संबंध इन चोरियों से हो सकता है। ऐसा नही है कि सभी फेरी वाले गलत हैं पर कुछ तो निश्चित ही रेकी कर चोरों को सूचना दे रहें हैं कि किस घर में ताला है और कौन सा घर चोरी के लिए सॉफ्ट टारगेट हो सकता है। इनपर नियंत्रण होना चाहिए। पर एक प्राइवेट मोहल्ले में ये एक मुश्किल कार्य है। सोलानीपुरम वेलफेयर समिति को इस बाबत कुछ सोचना चाहिए। पार्षद आशा यादव (9358720616), नामित पार्षद रमेश जोशी (9997295405, 8273670001) और पूर्व पार्षद जे पी शर्मा (9897776353) को भी इन घटनाओं को अपने संज्ञान में लेकर कुछ प्रयास करना चाहिए और लिखा-पढ़ी कर प्रशासन को सचेत करना चाहिए।
इन चोरियों को रोकने हेतु यहाँ के स्थानीय निवासियों को इन फेरी वालों और कबाड़ीवालों पर नजर रखनी चाहिए और शक होने पर पार्षद को खबर करनी चाहिए। लाख टके का सवाल है कि सुबह पांच बजे कबाड़ी सोलानीपुरम में कौनसा कबाड़ लेने आते है।
Subscribe for SMS alerts on your Smartphone
सोलानीपुरम में पकड़ा गया चोर
मेरे मित्र राजेश सिंह ने बताया कि एक दिन उनके जानकार सुबह घूमने जा रहे थे तो उन्हें ट्रांसफार्मर के पास चार लोग खड़े मिले जिसमे एक के हाथ में डंडा था। जब पूछा गया कि आप लोग इतनी सुबह यहां क्या कर रहे हो तो उन लोगो ने यहाँ न लिख सकने वाली गालियों का प्रयोग किया।आजकल सोलानीपुरम में फेरीवालों और कबाड़ीवालों का आना-जाना बढ़ गया है जिसका गहरा संबंध इन चोरियों से हो सकता है। ऐसा नही है कि सभी फेरी वाले गलत हैं पर कुछ तो निश्चित ही रेकी कर चोरों को सूचना दे रहें हैं कि किस घर में ताला है और कौन सा घर चोरी के लिए सॉफ्ट टारगेट हो सकता है। इनपर नियंत्रण होना चाहिए। पर एक प्राइवेट मोहल्ले में ये एक मुश्किल कार्य है। सोलानीपुरम वेलफेयर समिति को इस बाबत कुछ सोचना चाहिए। पार्षद आशा यादव (9358720616), नामित पार्षद रमेश जोशी (9997295405, 8273670001) और पूर्व पार्षद जे पी शर्मा (9897776353) को भी इन घटनाओं को अपने संज्ञान में लेकर कुछ प्रयास करना चाहिए और लिखा-पढ़ी कर प्रशासन को सचेत करना चाहिए।
इन चोरियों को रोकने हेतु यहाँ के स्थानीय निवासियों को इन फेरी वालों और कबाड़ीवालों पर नजर रखनी चाहिए और शक होने पर पार्षद को खबर करनी चाहिए। लाख टके का सवाल है कि सुबह पांच बजे कबाड़ी सोलानीपुरम में कौनसा कबाड़ लेने आते है।
Subscribe for SMS alerts on your Smartphone

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.