Monday, 14 March 2011

वेलफयर ऐसोसियेशन ने रोका आइ आइ टी द्वारा किया जा रहा गेट निर्माण कार्य

Coming together is a beginning. Keeping together is progress. Working together is success.
आज सुबह एक बार फिर से आइ आइ टी द्वारा सोलानीपुरम के बाहर रिक्शा स्टैंड के पास गेट का निर्माण आरंभ किया गया जा रहा था। वह तो भला हो रमेश चंद जोशी का जिन्होने आनन फानन मे सभी निवासियों को फोन से सूचित किया जिससे समय पर सोलानीपुरम के कई निवासी जिनमें डा. भीष्म कुमार, एम पी गुप्ता, राजपाल, संजय भटनागर, संजय परमार, आमोद कृषणा, जे पी शर्मा इत्यादि शामिल थे गेट निर्माण स्थल के पास पहुंच गये तथा कार्य को रुकवाया।

विधायक श्री सुरश चंद जैन भी वहाँ पहुँच गये जिन्होने एस डी एम को फोन किया। एस डी एम द्वारा निर्माण स्थल पर पटवारियों की एक टीम भेजी गयी। आइ आइ टी के निदेशक से सभी लोगों ने इस संदर्भ में मुलाकात की। अंत मे इस विषय पर एक कमेटी बनाने पर विचार हुया जिसमे सोलानीपुरम व आइ आइ टी के कुछ लोग शामिल होंगे तथा इस समस्या के समाधान पर विचार करेंगे।

वेलफेयर ऐसोसियेशन के रमेश जोशी ने बताया कि वेलफेयर ऐसोसियेशन इस संदर्भ मे एक पत्र भी आई आई टी को भेजेगी।

कुल मिलाकर यहाँ कहा जा सकता है कि वेलफेयर ऐसोसियेशन अच्छा कार्य कर रही है तथा प्रत्येक अच्छे कार्य के लिये  सोलानीपुरम के निवासियों को अपना पूर्ण सहयोग इस समिति को देना चाहिये।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.