सोलानीपुरम मे विकास कार्यों के बारे मे मैने श्री जे पी शर्मा से बातचीत की। उन्होने बताया कि सोलानीपुरम मे अतिशीघ्र विकास कार्यो की बौछार होने वाली है।
निम्नलिखित कार्य जल्दी ही आरंभ होने वाले हैं:
उन्होने यह भी बताया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर कोई भी निवासी कभी भी निगरानी रख सकता है।
वैसे कुछ हद तक उनकी बात सही है क्योकि वेस्ट सोलानीपुरम मे बनने वाले गेट मे अच्छी सामग्री प्रयोग हो रही है। जे पी का सीमेंट लग रहा है। प्रेम कुंज का गेट भी अच्छा बना है, कॉलम के चारों ओर ब्लैक मार्बल लगा है।
निम्नलिखित कार्य जल्दी ही आरंभ होने वाले हैं:
- जल वितरण हेतु पाइप लाइन डलने वाली है। पाइप आने आरंभ हो गये हैं जो नये बने ट्यूबवेल के पास पड़े हैं। मैने वह जगह खुद जाकर देखी। बात तो सच है परंतु सोलानीपुरम जैसी बड़ी कॉलोनी के लिये ये पाइप संख्या मे कम हैं। देखने मे ऐसा भी लग रहा है जैसे ये पाइप यहाँ काफी समय से पड़े हों। जंग भी नजर आ रहा है। खैर देखते हैं कि सोलानीपुरम मे जल वितरण कब से आरंभ होगा!
- बिजली के छ: खंभे आ चुके हैं जो निर्धारित जगहों पर लगाये जायेंगे।
- प्रेमकुंज मे सड़क का कार्य आरंभ होने वाला है। सोलानीपुरम मे भी शीघ्र आरंभ होगा। (यहाँ के निवासियों को यह सुनिश्चित करना चाहिये कि जल वितरण हेतु पाइप पड़ने के बाद ही सड़क बने।)
- सोलानीपुरम वेस्ट मे गेट निर्माण तीव्र गति चल रहा है। इस कार्य का श्रेय वेस्ट सोलानीपुरम सुरक्षा समिति को भी जाता है। जिन्होने शर्माजी से इस कार्य के लिये निवेदन किया था।
- बिजली के तार चेंज होने वाले हैं, इनके स्थान पर इंसुलेट्ड तार लगाये जाऐंगे।
उन्होने यह भी बताया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर कोई भी निवासी कभी भी निगरानी रख सकता है।
वैसे कुछ हद तक उनकी बात सही है क्योकि वेस्ट सोलानीपुरम मे बनने वाले गेट मे अच्छी सामग्री प्रयोग हो रही है। जे पी का सीमेंट लग रहा है। प्रेम कुंज का गेट भी अच्छा बना है, कॉलम के चारों ओर ब्लैक मार्बल लगा है।

रोड का निर्माण स्टार्ट तभी होना चाहिए जब पानी की लाइन पड जाये नहीं तो रोड का निर्माण अगर शुरू होता है तो कालोनी के निवासियों को उसे रुकवा देना चाहिए
ReplyDeleteV.K.GOEL