Water, water, everywhere,And all the boards did shrink;Water, water, everywhere,Nor any drop to drink!
उपरोक्त पंक्तियाँ सोलानीपुरम पर सही उतरती हैं क्योकि नदी के समीप होने के कारण यहाँ पानी की कोई कमी नही पर पीने को एक बूंद स्वच्छ पानी भी नही! गंगा के समीप बसी इस कॉलोनी का इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा कि यहाँ के निवासी गंदा पानी पीने को मजबूर हैं!
परंतु अब एक अच्छी खबर: विगत कुछ दिनों से सोलानीपुरम मे वाटर पाइप लाइन का कार्य आरंभ युद्ध स्तर पर आरंभ हो गया है। रात मे मशीनों की सहायता से नालियों के किनारे गढ्ढे किये जा रहे हैं तथा दिन में उनमें पाइप डाले जा रहे हैं।
विश्वस्त सूत्रो से पता चला है कि जल्द ही (लगभग एक महीने मे) संपूर्ण सोलानीपुरम मे यह कार्य पूरा हो जायेगा। तत्पश्चात यहाँ के निवासियों का यह फर्ज बनता है कि वे पानी के कनेक्शन के लिये निवेदन दे दें ताकि भविष्य मे सड़क बनने से पहले ही सभी कनेक्शन जोड दिये जाये। अन्यथा बाद मे नयी बनी सड़क पर टूट फूट होगी।
जिस किसी भी नेता के प्रयास से यह कार्य हो रहा है, ईश्वर आने वाले चुनाव मे उसकी जीत सुनिश्चित करेगा, क्योंकि यह एक पुण्य का कार्य है जिसके कारण सोलानीपुरम के 600 घरों को पीने के गंदे पानी (सीवर वाटर) से मुक्ति मिलेगी। ट्यूबवेल से प्राप्त यह पानी अत्यंत स्वच्छ होगा क्योंकि यह 400 फुट की गहराई से प्राप्त होगा।
High quality water is more than the dream of the conservationists, more than a political slogan; high quality water, in the right quantity at the right place at the right time, is essential to health, recreation, and economic growth.


No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.