Thursday, 9 August 2012

विद्दुत लोड बढवाने हेतु सोलानीपुरम में कैम्प


आजकल सोलानीपुरम में लो वोल्टेज की समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है। ओवरलोड होने की वजह से ऐसा हो रहा है। इस समस्या का एकमात्र उपाय है कि सोलानीपुरम निवासी लोड बढवाने हेतु एप्लीकेशन दें। तभी सोलानीपुरम मे बड़ा ट्रांसफार्मर लग सकता है।

सोलानीपुरम वेलफेयर ऐसोशियेशन ने यह कार्य आसान कर दिया है। अध्यक्ष योगेश गोयल व महासचिव रमेश जोशी ने बताया कि  शनिवार प्रात: 11 बजे मेन ट्रांसफार्मर के पास विद्दुत विभाग का लोड बढवाने हेतु कैम्प लगवाया जा रहा है। जिन निवासियों को लोड बढ्वाना है वे इस कैम्प मे निर्धारित धनराशि जमा करवाकर अपना लोड बढवा सकते हैं। 4 किलोवाट तक लोड बढवाने पर थ्री फेज मीटर भी लगवाने की आवश्यक्ता नही है। 5 किलोवाट या अधिक लोड पर थ्री फेज मीटर की आवश्यक्ता पड़ती है जिसके लिये अतिरिक्त धन देना पड़ता है।

उदाहरण 1: अगर आपका वर्तमान लोड 2 किलोवाट है तथा इसे आप 6 किलोवाट करवाना चाहते हैं तो आपको देने होंगे 5600/- रुपये। ब्रेकअप इस प्रकार है:
4 x  Rs. 400* + Rs. 4000** = Rs. 5600/-
* Rs. 400/किलोवाट (जो बढाया गया)
** Rs. 4000 (डेवलपमेंट चार्ज अगर बढाया गया भार 4 किलोवाट तक है)


उदाहरण 2: अगर आपका वर्तमान लोड 2 किलोवाट है तथा इसे आप 7 किलोवाट करवाना चाहते हैं तो आपको देने होंगे 12000/- रुपये। ब्रेकअप इस प्रकार है:
5 x  Rs. 400* + Rs. 10,000** = Rs. 12000/-
* Rs. 400/किलोवाट (जो बढाया गया)
** Rs. 10,000 (डेवलपमेंट चार्ज अगर बढाया गया भार 5 किलोवाट अथवा इससे से उपर है)

थ्री फेज मीटर के लिये अलग से रु. 1000/- देने होंगे।


योगेश गोयल वे रमेश जोशी ने बताया कि लोड बढवाने हेतु वेलफेयर ऐसोशियन की ओर से पैम्फलेट शीघ्र ही प्रत्येक घर मे वितरित कर दिये जायेंगे। इसमे सारी जानकारी दी गयी है जैसे कितने लोड के लिये कितना पैसा जमा करना है।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.